विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में ट्रेडिंग वेबसाइट से 5.20 लाख की साइबर ठगी, चार बार लगाए रुपए; शुरुआत में रिफंड भी मिला

Published: Sat, 31 Jan 2026 12:22 PM (IST)

हल्द्वानी में एक युवक टेलीग्राम ऐप के माध्यम से फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट के झांसे में आकर 5.20 लाख रुपये की ...और पढ़ें

युवक ने चार बार ट्रांजैक्शन कर रुपए लगाए, शुरुआत में रिफंड भी मिला. Concept Photo

युवक ने चार बार ट्रांजैक्शन कर रुपए लगाए, शुरुआत में रिफंड भी मिला. Concept Photo

HighLights

  1. युवक टेलीग्राम ऐप पर फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट का शिकार हुआ

  2. ठगों ने 5.20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया

  3. साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज की गई

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए एक युवक को झांसे में लेकर 5.20 लाख रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही रकम वापस दिलाने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने उन्हें बताया कि दिसंबर माह में टेलीग्राम एप के जरिए कुछ अज्ञात लोगों ने संपर्क कर उन्हें ट्रेंडिंग वेबसाइट का लिंक शेयर किया। वेबसाइट पर लॉगइन करने के लिए कहा। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए पहले दिन कुछ बोनस भी दिखाया गया, जिससे वे ठगों के जाल में फंस गए।

25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच ठगों के बताए गए अलग-अलग खातों में उन्होंने कुल 5.20 लाख रुपये जमा कराए। इसमें 25 दिसंबर को तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 70 हजार, 49 हजार और 87,027 रुपये जमा कराए गए। वहीं 31 दिसंबर को 49 हजार, 1,39,148 रुपये और 1,17,647 रुपये ट्रांसफर किए गए। पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम जमा कराने के बावजूद न तो उन्हें कोई बोनस मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई।

इसके बाद जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में दर्ज कराई है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर दी गई है। युवक के रुपए वापस दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अगर आप भी देते है साइबर ठगी को किराये पर Bank Accounts, तो हो जाए सावधान; दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- नौकरी-फ्रीलांसिंग के नाम पर हो रही साइबर ठगी, छात्रों को जागरूक बनाएंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज