विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Lockdown Zones in Kumaon : सुबह दस से शाम चार बजे तक खुलेंगे दफ्तर, कुमाऊं में सभी जिले ग्रीन जोन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 03 May 2020 09:51 PM (IST)

Coronavirus Lockdown Zones in Kumaon कुमाऊं मडल के सभी छह जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं। अभी तक रेड जोन में शामिल नैनीताल अब ऑरेंज जोन में आ गया है।

Coronavirus Lockdown Zones in Kumaon : सुबह दस से शाम चार बजे तक खुलेंगे दफ्तर, कुमाऊं में सभी जिले ग्रीन जोन
Coronavirus Lockdown Zones in Kumaon : सुबह दस से शाम चार बजे तक खुलेंगे दफ्तर, कुमाऊं में सभी जिले ग्रीन जोन

हल्‍द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं मडल के सभी छह जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं। अभी तक रेड जोन में शामिल नैनीताल अब ऑरेंज जोन में आ गया है। ऊधमसिंहनगर जिले में बाजपुर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। ग्रीन जोन में शामिल जिलों को कल से यानी सोमवार से सशर्त कई राहत मिलने जा रही है। अल्‍मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्‍वर, चम्‍पावत जिला पहले से ग्रीन जोन में शामिल हैं। नैनीताल जिले में 24 अप्रैल के बाद कोरोना पॉजिटिव का कोई केस नहीं आया है। वहीं कुमाऊं के बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

नैनीताल में सुबह दस से शाम चार तक खुलेंगे दफ्तर

डीएम सविन बंसल ने कहा कि सोमवार कल यानी सोमवार से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के सभी शासकीय कार्यालय सुबह 10 बजे शाम चार बजे तक खुलेंगे। उन्होंने बताया कि समूह ‘क’ व ‘ख’ वर्ग के अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालयों मेें उपस्थित रहेेंगे। समूह ‘ग’ व ‘घ’ के कर्मचारी 33 प्रतिशत रोटेशन के आधार पर दफ्तर आएंगे। कार्यालयों के खोलने के एक सप्ताह की स्थिति की समीक्षा करने के बाद समूह ‘ग’ व ‘घ’ के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के उपस्थित रहने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान कार्यालयों मे साफ-सफाई सेनेटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कार्यालय मे आने वाले लोगों के लिए मास्क व फिजिकल डिस्टेंसिंग प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा।

ग्रीन जोन में छूट ही छूट 

-ग्रीन जोन वाले इलाके में राष्ट्रीय स्तर पर लागू प्रतिबंधों के अलावा कोई प्रतिबंध नहीं होगा। 

-सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों की यहां पूरी तरह छूट होगी। 

-यहां 50 फीसदी सवारी के साथ बसें चलाने की अनुमति होगी। वे ग्रीन जोन वाले जिले से दूसरे ग्रीन वाले जिले में भी आ जा सकेंगी। 

- माल समेत सभी तरह की दुकाने खुलेंगी। 

- ई- कामर्स से भी सभी सामानों की डिलीवरी होगी।

 

यूएस नगर में बाजपुर बाजपुर कंटेनमेंट जोन, बाकी स्थानों पर खुलेंगे दफ्तर

सोमवार से जिले के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। जबकि कंटेनमेंट क्षेत्र बाजपुर के कार्यालय, उपक्रमों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अन्य कार्यालयों में जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय में सिर्फ शासकीय कार्य किए जाएंगे। जिले में कार्यालयों में क और ख वर्ग के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहना है। जबकि ग और घ वर्ग के 33 फीसद कर्मचारियोें को ही कार्यालय बुलाना है। अन्य कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर बुलाना है। सप्ताह के आखिर में समीक्षा के आधार पर 50 फीसद कर्मचारियों को बुलाया जा सकेगा। सभी शासकीय कार्यालय, उपक्रम, निगम, कोषागार, बैंक सुबह 10 से अपराहन चार बजे तक खुले रहेंगे। सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक आवागमन में छूट रहेगी।

 

देशी, विदेशी, बीयर की फुटकर दुकानें खुलेंगी

जिले की सभी मदिरा की व बीयर की दुकानें भी सोमवार से खोले जाने के आदेश जिलाधिकारी सविन बंसल ने जारी किए हैं। डीएम ने कबताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले की सभी देशी, विदेशी, बीयर की फुटकर दुकानें चार मई से खोली जा रही हैं। शराब की दुकानें सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान दुकानों के बाहर सेनिटाइजर पर्याप्त मात्रा मे रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। दुुकानों मे काम करने वालों को हैंड ग्लब्ज व मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखना होगा। एक समय में दुकान में केवल पांच खरीदार ही आ सकते हैं।

 

पुलिस के लिए चुनौती बड़ी

लॉकडाउन का पालन कराने में सबसे बड़ी भूमिका पुलिस की है। बाजार व सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही रोकने के साथ अब उसे शराब की दुकानों पर भी नजर रखनी होगी। सोमवार से जिले में शराब, बीयर की दुकानें सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक खुलने जा रही हैं। पुलिस पर वाइन शॉप पर फिजिकल डिस्टेंस का पालन करना नई चुनौती है। इससे पुलिस पर दबाव बढ़ेगा।

 

दिनभर उलझन में रहे व्यापारी

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3 में सोमवार से कई कामों के लिए राहत देने का एलान शनिवार को ही कर दिया था। नैनीताल जिला प्रशासन ने किसी तरह की छूट से इन्कार कर दिया। इससे रविवार को व्यापारियों, वकीलों, ज्वैलर्स आदि में दुविधा की स्थिति बनी रही। सोमवार से जिले में क्या स्थिति रहेगी इसे जानने के लिए कई व्यापारी अखबार के दफ्तर व रिपोर्टर को फोन करते रहे।

यह भी पढें 

कुमाऊं में सोमवार से खुल सकती हैं देसी-विदेशी शराब की दुकानें

मंत्री निशंक ने पीएसी के जवान की पहल सराही, ट्वीट किया सलाम करता हूं

शिक्षामंत्री की चेतावनी, अवैध तरीके से फीस लेने वाले स्कूलों की मान्यता होगी रद

घर में घुसकर महिला से मारपीट, अश्लील हरकत करने का भी मुकदमा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।