विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown Day 11 : जमात से चंपावत लौटे दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2020 04:54 PM (IST)

बीते 14 मार्च को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से तब्लीगी जमात से टनकपुर आए दस लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Uttarakhand Lockdown Day 11 : जमात से चंपावत लौटे दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई
Uttarakhand Lockdown Day 11 : जमात से चंपावत लौटे दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई

चम्पावत, जेएनएन : बीते 14 मार्च को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से तब्लीगी जमात से टनकपुर आए दस लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं टनकपुर से दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

बता दें कि बीती 14 मार्च को मुरादाबार उत्तर प्रदेश से विरासत अली पुत्र साबिर अली निवासी हमसफर मैरिज हॉल के पास मुरादाबाद, अनस अली पुत्र विसारत अली, नाजिर हुसेन पुत्र रफीक हसन, जुनेद अली पुत्र रियासत अली, मो. अल्तमस पुत्र असलम, नईम हुसेन पुत्र अमीर हुसैन, आलम पुत्र अकबर हुसेन वारसी नगर मुरादाबाद, अब्दुल गनी पुत्र रईश थाना मुग़लपुर मुरादाबाद, नदीम अहमद पुत्र खलील अहमद मुरादाबाद, रफीक अहमद पुत्र मो अहमद पीतलनगरी मुरादाबाद से टनकपुर आए थे। करीब 16 दिन वार्ड नंबर दो स्थित मस्जिद में रहें। जब प्रशासन को जमातियों की सूचना मिली तो पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा सभी को पर्यटक आवास गृह टनकपुर में क्वांटाइन कर दिया। जिनमें सभी की जांच कराई गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जल्द ही प्रशासन इन्हें छोड़ देगा।

टनकपुर बनबसा से दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे

टनकपुर : टनकपुर टीआरसी व बनबसा निजी होटल में क्वारंटाइन किए गए दो लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए हैं। बता दें कि बीती 30 मार्च को टनकपुर निवासी संतोष कुमार अपने पांच दोस्तों के साथ दिल्ली से रुद्रपुर आया था। जहां से वह पैदल टनकपुर पहुंचा था। इनमें एक युवक लोहाघाट का था। पुलिस को मिली जानकारी में यह लोग बगैर प्रशासन को बताए सीधे घर चले गए। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने सभी का चेकअप कर टीआरसी में क्वारंटाइन कर दिया। इसमें से दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। जिसमें से युवक संतोष कुमार का रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा है।

यह भी पढें 

कोरोना संक्र‍मित मरीजों के लिए आरक्षित हुआ कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्‍पताल 

हैड़ाखान से दिल्‍ली जा रहे विदेशी सैलानियों की बस पकड़ी, दस यात्री थे सवार