यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Champawat Bypoll Result : प्रत्याशी नहीं इस बार कांग्रेस संगठन ही हार गया चुनाव
Champawat Bypoll Result तीन माह पूर्व फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोडी को 49.92 फीसद ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चम्पावत: विधानसभा चम्पावत के उपचुनाव में कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। चुनाव परिणाम से ऐसा लग रहा है कि यहां प्रत्याशी नही बल्कि कांग्रेस संगठन ही पराजित हो चुका है। कांग्रेस के चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसा रहा कि इस विधानसभा में तीन बूथों में कांग्रेस खाता ही नहीं खोल पाई।
तीन माह पूर्व फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोडी को 49.92 फीसद मत मिले थे और वह विजयी रहे। हारने वाले प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को तब 41.79 प्रतिशत मत मिले थे। उपचुनाव में तो कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया है।
विधानसभा क्षेत्र के 151 बूथों में से एक में भी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 100 से अधिक मत मिले ही नहींं। कांग्रेस प्रत्याशी को सर्वाधिक राजकीय इंटर कालेज टनकपुर क.न. तीन से 91 व विधानसभा के सबसे बड़े बूथ कुलेठी से 85 मत मिले। इसके अलावा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कठौत, मुगरों, वैला, उदाली, चूका, निगाली कुल छह मतदान केंद्रों में केवल एक-एक मत कांग्रेस काे मिला।
जबकि तीन माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में शून्य वाले पिनाना तड़ाली से 13, बुंगादुर्गापीपल मतदान केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को 26 मत मिले थे जबकि यहां उस समय भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी को केवल 13 मत मिल थे। गंगसीर मतदान केंद्र में 18 मत मिले थे। चम्पावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने बताया कि हार की कमियों को आंकलन किया जाएगा। संगठन की मजबूती पर बल दिया जाएगा। भीतरघातियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इन केन्द्रों पर कांग्रेस को मिले शून्य मत
मतदान केंद्र कांग्रेस भाजपा
राप्रावि पिनाना तड़ाली 0 118
राप्रावि बुगादुर्गापीपल 0 34
राप्रावि गंगसीर 0 60
2022 विधानसभा चुनाव
कुल मतदान 65187
भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी- 32547
कांग्रेस प्रत्याशी, हेमेश खर्कवाल- 27243
2022 उपचुनाव
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी- 58258
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी- 3233
यह भी पढें : चम्पावत उपचुनाव में सीएम धामी ने रचा इतिहास, 55025 वोटों से मिली विजय, अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त
यह भी पढें : पीएम मोदी और योगी ने ट्वीट कर धामी को ऐतिहासिक जीत की दी बधाई