विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champawat Bypoll Result : पीएम मोदी और योगी ने ट्वीट कर धामी को ऐति‍हासिक जीत की दी बधाई

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 03 Jun 2022 11:27 AM (IST)

Champawat Bypoll Result चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पीएम मोदी और उत्तर ...और पढ़ें

Champawat Bypoll Result : मुख्यमंत्री धामी को पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है।
Champawat Bypoll Result : मुख्यमंत्री धामी को पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Champawat Bypoll Result : चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा है कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। इसके साथ पीएम मोदी ने चंपावत की जनता का भी आभार जताया है।

चम्पावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में सभा करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों और पुष्कर सिंह धामी के विकासपरक नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को समर्पित है। यूपी के सीएम ने फेसबुक पोस्ट और ट्विट के जरिये बधाई संदेश दिया।

चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। उत्तराखंड के किसी भी विधानसभा चुनाव में कोई प्रत्याशी इतने अंतर से पहले कभी नहीं जीता था। वहीं, प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे थे। रोड शो निकालने के साथ उन्होंने बड़ी सभा कर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी।

योगी ने यहां तक कहा था कि खटीमा में वह नहीं पहुंच सके। वरना परिणाम कुछ और ही होता। योगी की सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर लोगों का उत्साह भी देखने लायक था। वहीं, शुक्रवार को आए नतीजों ने साबित कर दिया कि इस चुनाव में राज्य का विपक्षी दल कहीं टिका ही नहीं। सीएम ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी समेत अन्य उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त करा दी। जिसके बाद सीएम योगी ने भी धामी को बधाई दी।

पीएम मोदी का ट्वीट

पीएएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, चंपावत से ऐतिहासिक जीत के लिए उत्तराखंड के प्रखर मुख्यमंत्री को बधाई। मुझे विश्वास है कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। मैं चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करता हूं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।