लॉकडाउन में भूखमरी और बेरोजगारी से परेशान जनता को उपलब्धियां गिना रही है भाजपा
भाजपा द्वारा उपलब्धियां गिनाने के लिए की गई वर्चुअल रैली का विरोध यूथ कांग्रेस द्वारा काले गुब्बारे छोड़कर किया गया।
हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा द्वारा उपलब्धियां गिनाने के लिए की गई वर्चुअल रैली का विरोध यूथ कांग्रेस द्वारा काले गुब्बारे छोड़कर किया गया। बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने कहा कि लॉकडाउन में देश की जनता भूखमरी, बेरोजगारी और आर्थिक संकट जैसी पीड़ा से गुजरी है। परेशान लोगों की सुध लेने की बजाय भाजपा देशभर में एलईडी के जरिए अपनी झूठी उपलब्धियां गिनाने में जुटी है।
तिकोनिया में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि महामाी के इस दौर में हर कोई केंद्र और राज्य सरकार से राहत की उम्मीद में बैठा है। मगर सत्ता खुद का गुणगान करने में व्यस्त है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह ने कहा कि इन चुनावी रैलियों की बजाय कोरोना जांच बढ़ाने, लैब खोलने और कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट मुहैया करवाने में खर्च किया जाना चाहिए था।
मजदूर के साथ-साथ मध्यम परिवार के लोग भी संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन उनका दर्द सुनने को कोई तैयार नहीं। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर ने कहा कि ऐसी सरकारों को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र फस्र्वाण, दिग्विजय सिंह चौहान, उमेश बिनवाल, हिमांशु गांधी, मयंक गुप्ता, रोहित बिनवाल, हिमांशु जोशी, मनीष तिवारी, अरबाज खान, रोहित आर्य व गोविंद आदि शामिल रहे।
डेंगू की जांच के लिए 24 घंटे खुलेगी लैब, बेस व एसटीएच में बनेगा वार्ड