कांग्रेस पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं ने मतभेद भुलाकर कार्य करने की अपील की
कांग्रेस पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस कार्यालय में कहा कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ चुका हैै। कार्यकर्ता अभी से ही आपसी मतभेद भुलाकर संगठन हित में काम करें।
रामनगर, जेएनएन : जब पार्टी का यूथ कार्यकर्ता मजबूत होगा तभी चुनाव बूथ भी स्वत: मजबूत हो जाएगा। यह वक्त कर्मठता और लगन के साथ जनता के बीच जाकर उसे कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराने का है, तभी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विजयश्री हासिल कर सकती है। यह बात पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही।
पूर्व मंत्री नेगी अल्मोड़ा जाने से पहले यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके थे। मंगलवार को रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेंद्र नेगी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ चुका हैै। कार्यकर्ता अभी से ही आपसी मतभेद भुलाकर संगठन हित में काम कर जनता के बीच केंद्र व राज्य सरकार की खामियां बताएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह से वाकिफ हो चुकी है। कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का जो भी उम्मीदवार मैदान में होगा उसे जिताने के लिए सभी को जुटना होगा। बोले इस बार राज्य की पांचों सीटें कांग्रेस जीतेगी।
इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, निशांत पपनै, प्रकाश पपनै, किशोरी लाल, गुलाम सादिक, सलीम कुरेशी, विनय पडलिया, मो. हासिम, अनिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रवि ठाकुर, मुकेश रावत, नजाकत अली मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : ब्लू व्हेल के बाद अब पब्जी गेम बना बच्चों के लिए जानलेवा, एडिक्ट हो रहे हैं बच्चे
यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा, नैनीताल, रामनगर के लिए हेली सेवा जून से, जानिए और भी बहुत कुछ खास