विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिम कॉबेट नेशनल पार्क में मां के साथ जंगल सफारी करने पहुंचे सिने स्टार रणदीप हुड्डा

By Edited By:
Published: Fri, 28 Feb 2020 06:01 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 09:50 AM (IST)

मानसून वेडिंग से फिल्मी कॅरियर की शुरुआत कर सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को अपनी मा और तीन मित्रों के साथ कॉर्बेट पार्क पहुचे।

जिम कॉबेट नेशनल पार्क में मां के साथ जंगल सफारी करने पहुंचे सिने स्टार रणदीप हुड्डा
जिम कॉबेट नेशनल पार्क में मां के साथ जंगल सफारी करने पहुंचे सिने स्टार रणदीप हुड्डा

रामनगर, जेएनएन : मशहूर फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को अपनी मां और तीन दोस्‍तों के साथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने जंगल सफारी का लुत्‍फ उठाया। जंगल में सफारी के दौरान शावकों के साथ बाघिन की झलक पाकर काफी खुश नजर आए। अभी वह दो दिन जंगल में ही सफारी का आनंद उठाएंगे। इस दौरान पार्क के खिनानौली विश्राम गृह में रुकेंगे।

अपने सुपरस्‍टार को अचानक सामने देख सेल्‍फी लेने की होड़

गुरुवार को हुड्डा अचानक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ऑफिस पहुंच गए। सामने अपने चहेते स्टार को देख कर्मचारियों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सभी के साथ फोटो खिंचवाने के बाद हुड्डा सीटीआर के अधिकारियों से मिले। आधे घंटे अफसरों से बातचीत कर ऑफिस से निकले। इसी दौरान उनहोंने ने बताया कि वह दूसरी बार रामनगर आए हैं। इससे पहले ढिकुली में आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कॉर्बेट पार्क को धरोहर बताते हुए यहां के नैसर्गिक सौंदर्य की तारीफ की।

शावक के साथ दिखी बाघिन तो खिल उठा चेहरा

ढिकाला में उन्हे रेंजर राजेंद्र चकरायत ने भ्रमण कराया। ढिकाला में जिप्सी से सफारी के दौरान काडा रोड पर दो शावकों के साथ बाघिन को देख रोमांचित हो उठे। उन्होंने बताया कि सफारी के दौरान अन्य जानवरों के साथ यदि बाघ देखने को मिले जाएं तो क्या कहने। उनके साथ आए दोस्त भी कॉर्बेट के सौंदर्य और पार्क से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्सुक थे। साथ चल रहे गाइड उनके सवालों का जवाब दे रहे थे। हुड्डा ने कहा कि कॉर्बेट में सफारी कर वन्यजीवों को देखना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच प्रकृति से साक्षात्कार वाकई अद्भाुत अहसास है।

मॉनसून वेडिंग फिल्‍म से बालीवुड में रखा कदम

रणदीप हुड्डा एक भारतीय फिल्म अभिनेता है जिन्होने ठेठ और दमदार हरियाणवी अंदाज से बॉलीवुड में नाम कमाया। 1995 में ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की। हुड्डा के फिल्‍मी करियर की शुरूआत मीरा नायर की फिल्‍म ‘मॉनसून वेडिंग’ से हुई थी। उन्होने लाल रंग, सरबजीत, दो लफ्जों की कहानी व सुल्तान जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है ।

यह भी पढ़ें : बाघ-हाथी के साथ अब जिम कॉर्बेट पार्क कराएगा पक्षियों की खूबसूरत दुनिया का दीदार

यह भी पढ़ें : उत्तराखंडी गीत की धुन से अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी का संतूर बजाकर गौरी बनर्जी ने किया स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।