छठ महापर्व के लिए पैक हुईं ट्रेनें, उत्तराखंड से जाने वाली ट्रेनों में भी नहीं मिल रही है जगह
छठ महापर्व के लिए घर जाने वाले यात्रियों से ट्रेनें पूरी तरह पैक हो गई हैं। उत्तराखंड से दिल्ली, लखनऊ ...और पढ़ें
-1793676652209_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
छठ महापर्व के लिए ट्रेनों में भारी भीड़।
रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में 150 तक वेटिंग।
काठगोदाम से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनें पैक।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर घर जाने वाले लोगों से ट्रेनें पैक हैं। दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें तक उपलब्ध नहीं है। रानीखेत एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस में वेटिंग 100 से 150 तक पहुंच गई है। नियमित ट्रेनों के साथ-साथ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें पैक हो चुकी हैं।
छठ पर्व में अब कुछ ही समय बचा है और पूर्वांचल समाज के लोग पर्व मनाने के लिए घर जाने लगे हैं। स्थिति यह है कि काठगोदाम से यूपी और बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेन, बाघ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अगले कुछ दिनों के लिए रिजर्व बुकिंग बंद हो गई है और 'नो बुकिंग' लिखा आ रहा है।
कुछ ट्रेनों के एसी कोचों में महज कुछ ही सीटें बची हैं, जिनके लिए भी मारामारी मची है। वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की वेटिंग सूची धीरे-धीरे लंबी होती जा रही है। कुछ लोग वेटिंग क्लियर होने के इंतजार में हैं।
भारतीय रेलवे ने इस त्योहारी सीजन में काठगोदाम से मुंबई के बीच हर गुरुवार को पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई है, लेकिन इसमें भी सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन के अनुसार रेलवे यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।