उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो दिन पांच घंटे बिजली कटौती, 40 हजार की आबादी होगी परेशान
हल्द्वानी में टीपी नगर से लालकुआं तक आज और कल पांच घंटे बिजली कटौती रहेगी, जिससे करीब 40 हजार आबादी प्रभावित होगी।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मेंटेनेंस के नाम पर फिर दो दिन आज और कल टीपी नगर से लेकर लालकुआं बिजली घर तक पांच घंटे बिजली कटौती रहेगी। इससे करीब 40 हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ऊर्जा निगम के मुताबिक आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी विद्युत लाइन के कंडक्टर बदलने व लापिंग-चापिंग के लिए विद्युत शटडाउन प्रस्तावित किया है। इसके चलते आज और कल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
जिस पर बेलबाबा फीडर से जुड़े डहरिया, नीलांचल कालोनी, मेहता चैरिटेबल, आदर्श कालोनी, देवलचौड़ फीडर से जुड़े मानपुर पश्चिम, देवलचौड़, बंदोबस्ती, जेके इनक्लेव, सिद्धार्थ सिटी, इंद्रप्रस्थ इनक्लेव, महादेव इनक्लेव, बालाजी विहार, प्रेम विहार, श्याम विहार, देवलचौड़ खाम में बिजली कटौती रहेगी।
वहीं इसी तरह संगम विहार में छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, गैस गोदाम रोड, गोकुल धाम, बिड़ला स्कूल, हल्दूचौड़ फीडर से सिंघल फार्म, गोपीपुरम, दुम्काबंगर बच्चीधाम, हल्दूचौड़ जग्गी, बमेठाबंगर खीमा, बच्चीपुर, भवानीपुर हरसिंह आदि गांवों में कटौती रहेगी।
पानी सप्लाई करने वाली कंपनी समेत 45 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
ऊर्जा निगम के ग्रामीण डिविजन से पानी की सप्लाई करने वाली कंपनी का पांच लाख रुपये बकाया था। सात माह से बकाया नहीं देने पर निगम की टीम ने कनेक्शन काट दिया। इसी तरह लामाचौड़, कटघरिया, लालपुर नायक, हरिपुर नायक, डहरिया, रामपुर रोड में 45 बकाएदारों का कनेक्शन काटा। साथ ही 40 लाख रुपये वसूले भी।