विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक माह बाद शुरू होगी जनगणना, 'कोविड टीका लगा या नहीं और ऑफिस किससे जाते हो?' पूछे जाएंगे ये सवाल

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:37 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 08:42 AM (IST)

रामनगर में 1 दिसंबर से जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें कार्मिक कोविड टीकाकरण और कार्यस्थल तक जाने के साधन जैसे 30 बिंदुओं पर जानकारी जुटाएंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, रामनगर। एक दिसंबर से शुरू हो रही जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। घरों में जनगणना के लिए आने वाले कार्मिक पूछेंगे आपने कोविड का टीकाकरण कराया या नहीं व कार्यस्थल तक जाने का साधन क्या है। इस दौरान कुल 30 बिंदुओं पर सवाल जवाब कर जानकारी जुटाएंगे।

जनगणना में विभिन्न विभागों के 114 कार्मिकों को प्रगणक व और 15 वरिष्ठ कार्मिकों को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका की ओर से विभागीय सभागार में प्रगणकों व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

एक दिसंबर से छह दिसंबर तक चलेगी जनगणना 

प्रशिक्षण के बाद जनगणना का कार्य एक दिसंबर से छह दिसंबर तक चलेगा। शुक्रवार को जनगणना के फील्ड ट्रेनर विकास गगन व मनोज पांडे ने प्रगणकों व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि घर-घर जानकारी प्रपत्र में दर्ज करने के साथ ही मोबाइल के पीई एप में भी जानकारी दर्ज करनी होगी। इस दौरान एप का उपयोग करने, एप में जानकारी दर्ज करने व लाेगों से जानकारी लेते समय मधुर व्यवहार बरते जाने की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि जनगणना शुरू होने से पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग स्वगणना भी कर सकेंगे। कुछ दिनों बाद उसका लिंक शेयर किया जाएगा। जिसमें भरकर 12 संख्या का एक कोड जनरेट होगा। उस कोड को घर में गणना के लिए आने वाले कर्मी को देना हाेगा। जिससे उसे यह पता चलेगा कि जनगणना हो चुकी है।

जनगणना में जन्म स्थान, निवास स्थान, स्थान परिवर्तन का कारण, बैंक खातों की कुल संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस, मातृभाषा या अन्य भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता, कार्यस्थल तक यात्रा का साधन क्या है। पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि 45-45 कार्मिकों का अलग-अलग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में घरों की गणना हो चुकी है, अब लोगों की गणना होगी।

यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 की तैयारी तेज, घर बैठे स्व-गणना का मिलेगा विकल्प; मोबाइल एप से दर्ज कर सकेंगे डिटेल्स

यह भी पढ़ें- जनगणना में देनी होगा आधार नंबर, बैंक खातों और मोबाइल फोन की जानकारी, कास्ट की डिटेल्स भी होंगी दर्ज