विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में सत्‍तापक्ष के नेता के करीबी पर धार्मिक उन्‍माद फैलाने का मुकदमा दर्ज Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 29 Feb 2020 01:46 PM (IST)

कुमाऊं के तराई में पुलिस ने सत्‍तापक्ष के नेता के करीबी पर धार्मिक उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। ...और पढ़ें

रुद्रपुर में सत्‍तापक्ष के नेता के करीबी पर धार्मिक उन्‍माद फैलाने का मुकदमा दर्ज Nainital News
रुद्रपुर में सत्‍तापक्ष के नेता के करीबी पर धार्मिक उन्‍माद फैलाने का मुकदमा दर्ज Nainital News

रुद्रपुर, जेएनएन : राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों से जारी तनाव के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। कुमाऊं के तराई में पुलिस ने एक युवक पर धार्मिक उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। युवक पर समुदाय विशेष को भड़काने के लिए प्रेरित करने वाला वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। आरोपित युवक को सत्तापक्ष के किसी राजनेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

 

गाली-गलौच करते हुए बनाई वीडियो

पुलिस के मुताबिक एक समुदाय विशेष के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को जिला प्रशासन ने इंदिरा चौक स्थित धार्मिक स्थल पर कुछ विवादित हिस्से को हटाने का काम कर रही थी। इसी दौरान इंदिरा कालोनी निवासी ऋषि कक्कड़ मौके का वीडियो बनाते हुए समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। आरोप है कि युवक ने विवादित वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा। इससे समुदाय विशेष में रोष पनप गया।

 

जांच में जुटी पुलिस

मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के लोग कोतवाली पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपते हुए युवक पर कार्रवाई की मांग की। मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि लोगों की तहरीर को देखते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : जिप्‍सी चालकों के लिए नई गाइड लाइन, अब 50 नहीं 500 मीटर दूर से देखेंगे बाघ और हाथी

यही भी पढ़ें : घर मिलने की उम्मीद में पहुंचे, मानकों ने डाला अड़ंगा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।