विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसडीओ को कुचलने का प्रयास करने वाले चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश तेज

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jul 2020 04:10 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 07:10 AM (IST)

रामनगर में अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के एसडीओ को कुचलने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने ...और पढ़ें

एसडीओ को कुचलने का प्रयास करने वाले चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश तेज
एसडीओ को कुचलने का प्रयास करने वाले चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश तेज

रामनगर, जेएनएन : अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के एसडीओ को कुचलने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने खनन कार्य से जुड़े चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। इधर वन विभाग 24 घटे बाद भी घटना में लिप्त डपर को भी नहीं पकड़ पाया है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत गुरुवार की सुबह चार बजे अवैध खनन की शिकायत मिलने पर नाथुपूर छोई गए थे। इस दौरान नदी में कुछ लोग अवैध खनन करते हुए मिले। इस पर एसडीओ रावत टीम के साथ उन्हें पकड़ने गए। तभी वहां मौजूद डपर चालक ने एसडीओ के सरकारी वाहन को सामने से टक्कर मार दी। इस पर एसडीओ ने अपने सरकारी वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद डंपर चालक गाव के एक खेत में उपखनिज को फेंककर डपर को भगा ले गया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। इस मामले में अपर कोसी क्षेत्र के वन दारोगा नंदकिशोर की ओर से अवैध खनन में लिप्त चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आनंद सिंह मनराल, सोनू मनराल, चंदन मेहरा व कुलदीप मनराल के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि अभी डपर भी नहीं पकड़ा गया है। उधर दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली में दी तहरीर में बासीटीला निवासी मनप्रीत ने बताया कि उसका विवाह नौ माह पूर्व नोएडा निवासी हरप्रीत सिंह से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराली दहेज के लिए मनप्रीत का उत्पीड़न करने लगे। वह दहेज लाने के लिए दबाव बनाते थे। विरोध करने पर पति हरप्रीत सिंह, ससुर गुरविंदर सिंह, सास सुखविंदर कौर व ननद सिमरन कौर द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

जुलाई अंतिम सप्ताह तक आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट