2019 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर मिशन 2019 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
लालकुआं, नैनीताल [जेएनएन]: भारतीय जनता पार्टी लालकुआं मंडल की कार्यसमिति में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर मिशन 2019 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। साथ ही सोशल मीडिया का सदुपयोग करने की अपील की।
गुरुवार को नगर के आंबेडकर पार्क स्थित बारात घर में भाजपा की मंडल कार्यसमिति का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का व मंडल प्रभारी हरिमोहन अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि आठ माह बाद लोकसभा चुनाव हैं। कार्यकर्ताओं के बूते ही भाजपा पुन: केंद्र में सरकार बनाएगी। इसके लिए अभी से सभी को जी तोड़ मेहनत में जुटना होगा।
विधायक दुम्का ने कहा कि कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने की अपील की। मंडल प्रभारी हरिमोहन अरोरा ने दावा किया कि विकास योजनाओं के दम पर मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और उत्तराखंड की उस विजयी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बैठक को पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, जगदीश जोशी, चौधरी सर्वदमन सिंह, पीएल गुप्ता, उमेश तिवारी, अरुण प्रकाश बाल्मीकि, लालचंद सिंह, शेखर सम्मल, लक्ष्मण खाती, राजकुमार सेतिया, बॉबी सम्बल, विनोद श्रीवास्तव, राजलक्ष्मी पंडित, चंद्रा कौर, गामा गुज्जर आदि ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें: मलिन बस्तियों के लोगों के मालिकाना हक को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: घुसपैठियों पर सीएम त्रिवेंद्र ने हरीश रावत पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें: जिलाध्यक्षों की सहमति से तय होंगे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष