Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भगत ने कहा, 2022 चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 19 Feb 2020 08:36 AM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नैनीताल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के साथ ही जोरदार स्वागत किया।

    भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भगत ने कहा, 2022 चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता

    नैनीताल, जेएनएन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के नैनीताल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के साथ ही जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत भगत ने कार्यकर्ताओं से जोश बरकरार रखते हुए 2022 के चुनाव में 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत का काफिला भवाली से नैनीताल पहुंचा। तल्लीताल से भगत को खुली जीप में सवार कर वाहन रैली निकाली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी ने दुनिया में भारत को महाशक्ति के तौर पर उभारा

    नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता नैनीताल पहुंचे। वहां स्वागत समारोह में भगत को स्मृति चिह्नï प्रदान किया गया। विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि छह दशक के राज में कांग्रेस ने सिर्फ देश के आर्थिक व प्राकृतिक संसाधनों की लूट की है। कांग्रेस राज में देश कंगाल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की एनडीए सरकार ने देश-दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत महाशक्ति के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की पहचान कार्यकर्ताओं से होती है। प्रदेश में पार्टी की कमान भले ही उनके हाथ हो मगर पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष है।

    पुराने कार्यकर्ताओं का रखा जाएगा ध्‍यान

    भगत से साफ किया कि पुराने कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, अलबत्ता पार्टी में अनुशासन तोडऩे वालों को सख्त चेतावनी भी दी। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जो जोश कार्यकर्ताओं में दिखा है, उसे बरकरार रखा जाएगा। सरकार व संगठन मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। नैनीताल क्लब के शैले हॉल में आयोजित समारोह की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्टï ने जबकि संचालन मंडल महामंत्री कृपाल सिंह बिष्टï व जिला उपाध्यक्ष विवेक साह ने संयुक्त रूप से किया।

    स्वागत समारोह में यह रहे मौजूद

    जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया व उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, मंडी परिषद सभापति मनोज साह, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला, दिनेश आर्य व भुवन हरबोला, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, विमला अधिकारी, तुलसी कठायत, मधु बिष्टï, जीवंती भट्ट, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल रावत, दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, रीना मेहरा, दिवान सिंह बिष्टï, अरविंद पडियार, रुचिर साह, गोविंद बिष्ट, अशोक तिवारी, मोहित साह, अभिषेक महरा, डीएन भट्ट, चतुर बोरा आदि रहे।

    यह भी पढ़ें : सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-राज्य को सरकार नहीं अफसर चला रहे

    यह भी पढ़ें : शासन ने निकायों से मांगा टैक्स छूट के बोझ का ब्योरा, जरूरत के अनुसार मिलेगा बजट