भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रामनगर में की रैली, बोले-सीएए नागरिकत देना का है कानून nainital news
रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने सीएए के समर्थन में रैलीक की । उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के विरोध में नहीं है।
रामनगर, जेएनएन : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने रानगरनगर में रैली निकाली। एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज के खेल मैदान से तिरंगा और भाजपा के झंडे के साथ शुरू हुई रैली का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के विरोध में नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह मानवीय फैसला लिया है। कांग्रेस के समय के इस फैसले पर भाजपा ने केवल संशोधन किया है। लेकिन विपक्ष अपना जनाधार घटता देखकर जनता के बीच दुष्प्रचार कर रहे है।
भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के समर्थन में देशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता रैली व जुलूसों के माध्यम से आमजन तक पहुंचकर इसके मायने समझा रहे हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक जुटे हैं। जहां सीएम रावत ने कालाढूंगी में जनसभा को संबोधित किया वहीं भाजपा सांसद ने अलग-अलग स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया। इसी क्रम में सांसद अजय भट्ट रामनगर पहुंचे थे। जहां शुभारंभ कार्यक्रम के बाद काशीपुर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लखनपुर चुंगी पहुंची। जहां भाजपा के अन्य नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया। रैली में काफी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : लालकुआं में भाजपाइयों ने सीएए के समर्थन में निकाला जुलूस, बाेले-नागरिकता लेने नहीं देने का कानून
यह भी पढ़ें : सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएए काे लेकर विपक्ष पर बोला हमला, कहा-अर्बन नक्सल कर रहे हैं विरोध