विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व जिलाध्यक्ष को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने उत्तराखंड में चला मास्टर स्ट्रोक, विपक्ष का दलित नैरेटिव ध्वस्त

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:39 PM (IST)

भाजपा ने दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य को राज्यसभा सदस्य का प्रत्याशी घोषित कर विपक्ष के दलित नैरेटिव को ध्वस्त करने का प्रयास किया है।

दिनेश आर्य।

दिनेश आर्य।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

किशोर जोशी, नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दर्जा राज्यमंत्री व नैनीताल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य को राज्यसभा सदस्य का प्रत्याशी घोषित कर विपक्ष के दलित नैरेटिव के नारे को ध्वस्त करने के साथ ही वैचारिक कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। दिनेश को प्रत्याशी बनाने में संघ का वैचारिक आधार मास्टर स्ट्रोक बना है।

दिनेश आर्य का परिवार का जुड़ाव संघ से रहा है। दिनेश के पिता बची राम आर्य हल्द्वानी नगरपालिका अब नगर निगम के मुस्लिम इलाके से सभासद रहने के साथ ही नगर महामंत्री हल्द्वानी रहे। दिनेश अपने दौर के इकलौते संघ शिक्षा वर्ग 1998 में तृतीय वर्ष के जिले के इकलौते स्वयंसेवक रहे हैं। तब आरएसएस के सर संघचालक रज्जू भैया थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा की राजनीति में लंबी पारी, अब राज्यसभा की बारी... कुछ ऐसा रहा दिनेश आर्य का राजनीतिक सफर

संघ के प्रति निकटता व पार्टी विचारधारा के प्रति समर्पित दिनेश को 2007 में नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। तब पार्टी ने जिले में शानदार प्रदर्शन किया। दिनेश जिलाध्यक्ष के अलावा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री रहे हैं। दिनेश मुख्यमंत्री रहे बीसी खंडूरी के भी बेहद करीब रहे लेकिन हमेशा गुटबाजी या धड़ेबाजी से दूर होकर संगठन के हिसाब से काम करते रहे। 

धैर्य का मिला बड़ा फल

नैनीताल: मूल रूप से अल्मोड़ा के खताड़ी व नैनीताल के चुनाधरा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य को लंबे राजनीतिक संघर्ष में धैर्य व संगठन की सेवा का फल मिला। दिनेश ने 2022 के साथ 2017 मे नैनीताल आरक्षित सीट से टिकट के लिए प्रयास किये लेकिन टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बगावत करने या नाराजगी जताने के बाजार चुपचाप संगठन के निर्देश पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जीजान से प्रचार किया।

यह भी पढ़ें- कौन हैं दिनेश आर्य? उत्तराखंड में भाजपा ने बनाया राज्य सभा प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को मतदान

इसका फल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें दर्जा राज्यमंत्री बनाकर दिया। दिनेश के परिवार धर्मपत्नी बीना शैल शिक्षिका व एक बेटा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के अनुसार हाईकमान ने पुराने व वैचारिक परिपक्व कार्यकर्ता दिनेश को प्रत्याशी बनाकर आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है।