Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, चुनाव संचालन समितियां गठित

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा संगठन कमर कस कर मैदान में उतर चुका है। बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारियों शक्ति केंद्र और जोनल प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:25 AM (IST)
पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, चुनाव संचालन समितियां गठित
पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, चुनाव संचालन समितियां गठित

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा संगठन कमर कस कर मैदान में उतर चुका है। बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारियों, शक्ति केंद्र और जोनल प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष को जोनल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा प्रभारी राज्यमंत्री, सांसद और प्रदेश महामंत्री, विधायक स्वयं चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने बताया कि भाजपा उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। इसके लिए  विस क्षेत्र को चार जोनों में बांटा गया है। चार जोनों की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी को सौंपी गई है। विस प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी चुनाव संचालन का दायित्व संभाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी तैनात हैं जो अपना दायित्व निभा रहे हैं। शक्ति केंद्र सक्रिय हैं।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया एवं पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि महामंत्री राजेंद्र भंडारी को चुनाव प्रभारी बनायवा गया है। संचालन समिति में राज्यमंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रत्याशी चंद्रा पंत, विधायक मीना गंगोला, महेंद्र लुंठी, मनोज सामंत, विनोद भट्ट, प्रेमा कोश्यारी, मनोज कुमार, उमा पांडेय को रखा गया है। कपिल सामंत को प्रत्याशी कार्यक्रम प्रमुख, महिमन कन्याल को वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम प्रमुख, राकेश देवलाल को मीडिया प्रभारी, सुभाष जोशी को चुनाव कार्यालय प्रमुख, पुष्कर भाटिया, रविंद्र बसेड़ा व राजेंद्र जोशी को सह प्रमुख बनाया गया है।

इसके अलावा आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी राजेंद्र भट्ट, पवन जोशी, प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख और सह प्रमुख की जिम्मेदारी आरडी उप्रेती, धर्मानंद भट्ट, गोपेश कुमार , प्रकाश पाटनी को लीगल सेल, राजेंद्र रावत को आंतरिक बैठक आयोजन प्रमुख, इंद्र सिंह लुंठी, गणेश भंडारी को वाहन व्यवस्था, महेंद्र लुंठी को सभा प्रमुख, गिरीश जोशी को प्रवासी कार्यकर्ता कार्य विभाजन, बसंत जोशी, सुरेश जोशी को चुनाव भाषण बिंदु चयन प्रमुख बनाया है।

वीरेंद्र वल्दिया, जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि भाजपा ने चुनाव की पूरी तैयारियां की हैं। बूथों की सभी तैयारियां पूरी हैं। बूथों से लेकर प्रचार तक के लिए संगठन हर वक्त तैयार हैं। चुनाव को लेकर भाजपा यह तैयारी पूर्व में ही कर चुकी है। सारा बूथ प्रबंधन तैयार है।

यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा में कांग्रेस और बागेश्वर में भाजपा ने जीती जिला पंचायत अध्यक्ष सीट

यह भी पढ़ें : बीएसएनएल में घाटे से बचने के लिए अब कर्मियों को वीआरएस देने की तैयारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.