Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में कांग्रेस और बागेश्वर में भाजपा ने जीती जिला पंचायत अध्यक्ष सीट nainital news

जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए कुमाऊं के अल्मोड़ा बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार को मतदान हुआ।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 11:52 AM (IST)
अल्मोड़ा में कांग्रेस और बागेश्वर में भाजपा ने जीती जिला पंचायत अध्यक्ष सीट nainital news
अल्मोड़ा में कांग्रेस और बागेश्वर में भाजपा ने जीती जिला पंचायत अध्यक्ष सीट nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार को मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर अल्मोड़ा में बाजी कांग्रेस के हाथ लगी तो बागेश्वर में भाजपा जीती। दोनों सीटों में हार-जीत का अंतर एक-एक वोट रहा।

loksabha election banner

अल्मोड़ा जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस की ओर से द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट और भाजपा से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष महेश नयाल मैदान में थे। तीसरे मोर्चे के सुरेंद्र मेहरा ने चुनाव से ठीक पहले अपना समर्थन भाजपा को देने का एलान कर दिया था। सभी 45 सदस्यों ने मतदान किया और उमा को 23 और महेश को 22 मत मिले। अध्यक्ष में कांग्रेस की उमा बिष्ट और उपाध्यक्ष पद के लिए यूकेडी की कांता देवी को विजयी घोषित हुई।

बागेश्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार बसंती देव को 10 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस की वंदना ऐठानी को नौ मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी भावना दोसाद को नौ और निर्दल नवीन परिहार को नौ मत मिले और एक मत निरस्त पाया गया। जिसका निर्णय लाटरी के जरिए हुआ और नवीन परिहार को विजयी घोषित किया गया।

पिथौरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय कोमल मेहता ने 19 वोट हासिल कर बाजी मारी। प्रतिद्वंद्वियों में गंगोलीहाट क्षेत्र के चंदन वाणी को नौ मत और मुनस्यारी क्षेत्र के जगत मर्तोलिया को पांच मत मिले। सभी 33 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।

बागेश्वर में नेपाली मूल के बालक ने उठाई पर्ची

बागेश्वर जिपं उपाध्यक्ष पद पर मत बराबर होने पर प्रशासन ने पर्ची सिस्टम अपनाने का निर्णय लिया। इस दौरान सड़क पर घूम रहे आठ साल के नेपारी मूल के प्रदीप को बुलाकर उससे पर्ची निकलवाई गई। इसमें नवीन परिहार विजयी घोषित हुए। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मोहन मेहरा ने सीएम त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा

यह भी पढ़ें : भाजपा अपने प्रत्याशी रूपा संग डटी रही, सुमित्रा को कुछ पंचायत नेताओं का ही सहारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.