विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजन माताओं ने की हड़ताल तो टीचर घर से काटकर लाए सब्जी, बच्चों ने बीने चावल... फिर बना मिड-डे मील

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:07 AM (IST)

भोजन माताओं की हड़ताल के कारण हल्द्वानी के स्कूलों में मिड-डे मील बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों और एसएमसी सदस्यों ने संभाली।

भोजन माताओं की हड़ताल के चलते राजपुरा राप्रावि बालक में बच्चों को भोजन परोसती शिक्षिकाएं। जागरण

भोजन माताओं की हड़ताल के चलते राजपुरा राप्रावि बालक में बच्चों को भोजन परोसती शिक्षिकाएं। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । भोजन माताओं की हड़ताल से स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील परोसने की जिम्मेदारी शिक्षकों और एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) पर आ गई है। कहीं शिक्षक घर से ही सब्जी काटकर लाए और स्कूलों में भोजन पकाया।

कुछ स्कूलों में बच्चों ने अपने दिन के भोजन की व्यवस्था करने के लिए शिक्षकों का हाथ बंटाया और चावल साफ करके बीने। मंगलवार को स्कूलों में पड़ताल में सामने आया कि देवलचौड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में भोजन माताएं बच्चों के लिए मिड-डे मील की तैयारी करने में जुटी थीं। उन्हें हड़ताल की जानकारी तक नहीं थी।

वहीं जेल रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड की प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमा पंत घर से ही बच्चों के लिए लौकी-कद्दू, टमाटर, प्याज आदि सब्जियां काटकर लाईं थी। उन्होंने स्कूल में पहुंचकर खुद सब्जी बनाई और बच्चों के लिए करी चावल (झोली भात) तैयार किया। इस कार्य में बच्चों ने भी अपने मिड-डे मील को लेकर शिक्षकों की सहायता की। बच्चों ने स्कूल में चावल बीने तब जाकर चावल पककर तैयार हो सके।

वहीं, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी ने बच्चों के लिए खाना तैयार किया। राजपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने खाना बनाया और बच्चों की थाली में खाना परोसा। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी यही व्यवस्था रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्या ने बताया कि हमने पहले ही स्कूलों को निर्देश दे दिए थे, कहीं भी मिड-डे-मील की व्यवस्था प्रभावित न हो।

पूर्व में ही दे दी थी भोजन माताओं ने चेतावनी

भोजन माता संगठन ने प्रदेशव्यापी आंदोलन को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूर्व में ही स्कूलों में भोजन न बनाने की चेतावनी दे दी थी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रधानाचार्यों को मिड-डे-मील व्यवस्था प्रभावित न होने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके चलते शिक्षकों ने स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार किया।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में भोजन माताओं की हड़ताल, ढाई लाख स्कूली बच्चों के भोजन पर संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।