Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बड़ा हादसा, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल में खाई में गिरी, चार की मौत

    Bhimtal Bus Accident पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। राहत और बचाव कार्य कर सभी घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को भीमताल अस्पताल से बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया । बस में 30 यात्री सवार थे।

    By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 25 Dec 2024 05:03 PM (IST)
    Hero Image
    Bhimtal Bus Accident: बस में 25 यात्री सवार थे। Jagran

    जागरण संंवाददाता, हल्द्वानी । Bhimtal Bus Accident: पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस चालक की लापरवाही से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा भीमताल के आमडाली के पास हुआ। जिसमें पति-पत्नी व एक बच्चे समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई। 26 यात्री घायल हैं। जिसमें छह यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही थी बस

    बस हादसे पर दुख जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के स्वजन को 10 लाख व गंभीर घायलों को तीन लाख तथा सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। बुधवार को सुबह पांच बजे रोडवेज के हल्द्वानी डिपो की बस पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही थी। रास्ते में कई यात्री बस में चढ़ते और उतरते रहे। दोपहर पौने दो बजे बस भीमताल से हल्द्वानी की ओर आमडाली कब्रिस्तान के पास पहुंची। बस में 30 यात्री सवार थे।

    यात्रियों के अनुसार बस की गति तेज थी। मोड पर अचानक सामने से कार आ गई। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्पीड कम होती तो बस को पहले रोका जा सकता था। मगर चालक की लापरवाही से बस बायीं साइड के पैराफिट को तोड़ते हुए 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

    Bhimtal Bus Accident: खाई में इधर-उधर छिटके पड़े थे यात्री, कोई बेसुध तो कोई दर्द से कराहते हुए मांग रहा था मदद

    इधर, बस के खाई में गिरते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस व एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एक घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

    दुर्घटना में चार यात्रियों की मृत्यु हो गई। 26 यात्री गंभीर व सामान्य रूप से घायल हुए हैं। जिसमें 23 घायलों का डा. सुशीला तिवारी अस्पताल व तीन घायलों को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में छह पिथौरागढ़ नर्सिंग कालेज की छात्राएं हैं। इधर, एसटीएच में भर्ती घायल के उपचार के लिए एम्स से डाक्टरों की एक टीम हल्द्वानी पहुंच गई है।

    मृतकों के नाम व पते

    • 48 वर्षीय गंगा धामी पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला।
    • 55 वर्षीय खड़क सिंह पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला।
    • 58 वर्षीय सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़।
    • छह वर्षीय दक्ष पंत पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग, हाल निवासी पिथौरागढ़।

    घायलों के नाम व पते

    • 37 वर्षीय अभिलाषा पत्नी यशपाल सिंह, निवासी पिथौरागढ़।
    • 22 वर्षीय कल्पना रावत पुत्री शंकर सिंह, निवासी रामगढ़।
    • 38 वर्षीय रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय हरक सिंह, निवासी मल्लिका भीमताल वार्ड नंबर।
    • 22 वर्षीय सुमन भट्ट पुत्र जगदीश चंद्र भट्ट, निवासी सीएमडी कालोनी डहरिया हल्द्वानी।
    • 24 वर्षीय दीक्षा प्रकाश पुत्री कैलाश प्रकाश, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा हल्द्वानी।
    • 27 वर्षीय नेहा पंत पत्नी विनोद पंत, निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़।
    • 26 वर्षीय मनीष बिष्ट पत्नी रोहित बिष्ट, निवासी मल्लिका भीमताल वार्ड नंबर।
    • 24 वर्षीय नेहा लमगड़िया पुत्री सुखबीर सिंह, निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा।
    • 25 वर्षीय दीक्षा बिष्ट पुत्री जीवन सिंह, निवासी गोरापड़ाव बरेली रोड हल्द्वानी।
    • 23 वर्षीय गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चंद्र पांडेय, निवासी कानिया रामनगर।
    • 21 वर्षीय वंशिका पुत्री चंद्र लाल, निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी।
    • 20 वर्षीय भूमिका पुत्री दिनेश, निवासी दुर्गा कालोनी धान मिल बरेली रोड हल्द्वानी।
    • 21 वर्षीय भारती जोशी पुत्री प्रकाश चंद्र जोशी, निवासी हल्द्वानी।
    • 34 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी पिथौरागढ़।
    • 42 वर्षीय ठाकुर सिंह पुत्र जोग सिंह, निवासी खरतौती मुनस्यारी।
    • 22 वर्षीय रिया चौबे पुत्री गिरीश चौबे, निवासी पाल कालेज हल्द्वानी।
    • 16 वर्षीय लकी पुत्र ठाकुर सिंह, निवासी खर्तोली मुनस्यारी।
    • 40 वर्षीय गिरीश चंद्र दानी पुत्र केशव चांदनी, निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार (बस परिचालक)।
    • 25 वर्षीय हर्षित बोनाल पुत्र धीरज सिंह बोनाल, निवासी एबीएम रोड फतेहपुर हल्द्वानी।
    • 22 वर्षीय कोमल आर्य पुत्री हेमचंद्र, निवासी दमुवाढूंगा, जवाहरज्योति हल्द्वानी।
    • 26 वर्षीय मनीष सिंह रावत पुत्र कैलाश सिंह रावत, निवासी हिम्मतपुर मल्ला हल्द्वानी।
    • 24 वर्षीय निधि गोस्वामी पुत्री देवपुरी गोस्वामी, निवासी पनियाली, कठघरिया मुखानी हल्द्वानी।
    • 25 वर्षीय ममता पुत्री संजीव कुमार जोशी, निवासी बरेली रोड गौजाजाली हल्द्वानी।
    • 43 वर्षीय रमेश चंद्र पांडे पुत्र स्व. हरीश चंद्र पांडे, निवासी गौलापार (बस चालक)।
    • 15 वर्षीय जय पुत्र यशपाल, निवासी पिथौरागढ़।
    • 24 वर्षीय अंकिता मेहरा पुत्री दीवान सिंह मेहरा, निवासी हल्द्वानी।

    Bhimtal Bus Accident Photos: खाई में बस गिरते ही मच गई चीख-पुकार, 25 यात्री थे सवार... बच्‍चा समेत चार की मौत

    मृतकों के स्वजन को इस मद से मिलेगी इतनी सहायता धनराशि

    • सीएम विवेकाधीन कोष से तीन लाख
    • उत्तराखंड परिवहन निगम दुर्घटना प्रतिकर से पांच लाख
    • सड़क सुरक्षा कोष से दो लाख

    गंभीर घायलों को मिलने वाली सहायता धनराशि

    • उत्तराखंड परिवहन निगम दुर्घटना प्रतिकर 2.5 लाख
    • सड़क सुरक्षा कोष राहत से 50 हजार

    सामान्य घायल को मिलने वाली सहायता धनराशि

    • उत्तराखंड परिवहन निगम दुर्घटना प्रतिकर पांच हजार
    • सड़क सुरक्षा कोष राहत से 10 से 20 हजार तक

    भीमताल के निकट दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोक संतृप्त को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। गंभीर रूप से घायल लोगों का डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है और एम्स ऋषिकेश से भी डाक्टरों की एक टीम को हल्द्वानी भेजा है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। - पुष्कर सिंह धामी, सीएम।