विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलुवाकोट डिग्री कॉलेज को ऑनलाइन होने में लग गए 24 साल, आखिरकार मिली कामयाबी Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 29 Feb 2020 12:30 PM (IST)

कुमाऊं का सीमांत बलुवाकोट डिग्री कॉलेज आखिरकार 24 साल के इंतजार के बाद डिजिटल दुनिया से जुड़ गया है। पिथौरागढ़ जिला मुख्‍यालय से कॉलेज की दूरी 85 किमी है।

बलुवाकोट डिग्री कॉलेज को ऑनलाइन होने में लग गए 24 साल, आखिरकार मिली कामयाबी Nainital News
बलुवाकोट डिग्री कॉलेज को ऑनलाइन होने में लग गए 24 साल, आखिरकार मिली कामयाबी Nainital News

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं का सीमांत पिथौरागढ़ जिला भी डिजिटल क्रांति की दौड़ में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। अब इस कड़ी में मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूरी पर स्थित बलुवाकोट डिग्री कॉलेज का नाम भी जुड़ा है। 24 साल पुराने बुलवाकोट डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन सेवा शुरू हो गई है। कॉलेज की वेबसाइट से छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए निर्धारित सीटों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ में पाठ्य सामग्री का पीडीएफ भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

 

प्राचार्य डॉ. पंत ने किया लांच

राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट की नव निर्मित वेबसाइट को प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने शुक्रवार को लांच किया। डॉ. पंत ने बताया कि वेबसाइट 222.द्दस्रष्ड्ढड्डद्यह्व2ड्डद्मशह्लद्ग.द्बठ्ठ में ई-पाठशाला का ऑप्शन दिया गया है, जिसकी मदद से छात्र-छात्राएं अपने विषय की पाठ्य सामग्री का पीडीएफ ले सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से पुस्तकालय में मौजूद किताबों की भी जानकारी मिलेगी। बताया कि जल्द ही वेबसाइट में कई नई जानकारियां भी जोड़ी जाएंगी। छात्र-छात्राएं प्रवेश व परीक्षा से संबंधित जानकारियां भी ले सकेंगे।

पांच सौ से अधिक स्टूडेंट्स अध्यनरत

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। वर्तमान में 550 छात्र-छात्राएं यहां से बीए, बीएससी, एमए कर रहे हैं। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अतुल चंद्र, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. नयाब अली, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : इंदिरा ने ली चुटकी, बोलीं - मुख्‍यमंत्री यदि आइएसबीटी का शिलान्यास करते तो जरूर आती

यह भी पढ़ें :विज्ञान के क्षेत्र में आगे आएं महिलाएं

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।