क्वारंटाइन करने को लेकर आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट, पुलिस ने कराय समझौता
चंपावत जिले के लोहाघाट में क्वारंटाइन करने को लेकर सेंटर में रखे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रवासियों ने एक आशा कार्यकर्ता के साथ हाथापाई कर दी।
लोहाघाट, जेएनएन : चंपावत जिले के लोहाघाट में क्वारंटाइन करने को लेकर सेंटर में रखे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रवासियों ने एक आशा कार्यकर्ता के साथ हाथापाई कर दी। पीडि़त ने राजस्व पुलिस को एक महिला समेत पांच प्रवासियों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
बाराकोट ब्लॉक के द्यारतोली ग्राम सभा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता उषा जोशी ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मल्ली गुरना निवासी एक महिला समेत पांच लोगों ने क्वारंटाइन सेंटर में उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। उसने बताया है कि महिला पांच अन्य लोगों के साथ हल्द्वानी से अपने मायके आई थी। इन सभी लोगों को उनके द्वारा क्वारंटाइन किया गया था।
क्वारंटाइन में रखने के बाद महिला ने उसके साथ मनमुटाव रखना शुरू कर दिया था। आशा कार्यकर्ता का कहना है कि शनिवार को जब वह क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए प्रवासियों की देखरेख के लिए गई तो महिला ने अपने साथियों ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं। पटवारी पवन जुकरिया ने बताया कि राजस्व पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह हो गई है जिसके बाद आशा कार्यकर्ता ने अपनी तहरीर वापस ले ली है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
यह भी पढें