विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई से नैनीताल पहुंचे ग्राफिटी आर्ट के कलाकार, आकर्षक रंगों में रंग रहीं सरोवर नगरी की दीवारें nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 30 Dec 2019 09:08 PM (IST)

चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के बाद नगर की तमाम दीवारें आकर्षक रूप रंग में नजर आएंगी। इस दौरान रैप म्यूजिक के साथ नृत्य की धूम रहेगी।

मुंबई से नैनीताल पहुंचे ग्राफिटी आर्ट के कलाकार, आकर्षक रंगों में रंग रहीं सरोवर नगरी की दीवारें nainital news
मुंबई से नैनीताल पहुंचे ग्राफिटी आर्ट के कलाकार, आकर्षक रंगों में रंग रहीं सरोवर नगरी की दीवारें nainital news

नैनीताल, जेएनएन : नए आयाम व अंदाज लेकर मुंबई से आए क्रिकेट ब्रोज के कलाकारों ने गीत संगीत के साथ सरोवर नगरी की दीवारों को सुनहरे रंगों में रंगने का कार्य शुरू कर दिया है। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के बाद नगर की तमाम दीवारें आकर्षक रूप रंग में नजर आएंगी। इस दौरान रैप म्यूजिक के साथ नृत्य की धूम रहेगी।

क्रिकेट ब्रोज संस्था की 15 सदस्यीय टीम इस कार्य को करने के लिए यहां पहुंची है। रविवार को संस्था के कलाकारों ने मल्लीताल नगर पालिका के घोड़ा स्टैंड पार्क की दीवारों को विविध कलाओं के जरिए रंगों से भरना शुरू किया। साथ में वेस्टर्न म्यूजिक चल रहा था। कलाकार दीवारों पर रंग उकेरते हुए थिरक रहे थे। जिन्हे देखने वालों की भी भीड़ लग गई। घंटे भर में दीवार अनेक रंगों से रंग कर तैयार हो गई। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है, जो अगले चार दिन तक चलेगा।

ग्राफिटी आर्ट के जरिए युवा संवार सकते हैं अपना भविष्य

मुंबई क्रिकेट ब्रोज के संस्थापक जेन, बौबी व रिषी ने पालिका पार्क में रविवार को पत्रकारों से कहा कि इस कला का नाम ग्राफिटी आर्ट है। इस कला में गीत संगीत के साथ नृत्य है और चित्रकारी है। यूरोप के कई देशों में यह कला फल फूल रही, अब भारत में अपने पैर जमाने में लगी है। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद व लखनऊ आदि महानगरों में यह कला अपनी पहचान बनाने लगी है। नृत्य व संगीत में भविष्य तलाशने वाले युवा इससे शुरुआत कर सकते हैं। वह पिछले पांच वर्षों में सौ से अधिक युवाओं को इस कला से जोड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : स्वच्छता अभियान से कूड़े के ढेर पर खिलाए फूल, बताया सफाई का महत्‍व और किया जागरूक