विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले ने हल्द्वानी में पकड़ा तूल, निकाली दुष्यंत गौतम की सांकेतिक शवयात्रा

By Govind BishtEdited By: Nirmala Bohra
Published: Thu, 15 Oct 2026 02:15 PM (IST)

अंकिता भंडारी के परिवार के दिल्ली पहुंचने के बाद हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम की सांकेतिक शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। अंकिता भंडारी के परिवार के दिल्ली पहुंचने के बाद हल्द्वानी में भी मामले ने तूल पकड़ लिया। यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक दुष्यंत गौतम (सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल) की सांकेतिक शवयात्रा निकाल विरोध जताया।

अंकिता के माता, पिता बुधवार को दिल्ली इंडिया गेट पहुंचे थे। उनका कहना था कि सीबीआई जांच के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना गलत है। परिवार के समर्थन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेता भी पहुंचे थे।

वहीं, गुरुवार को यूथ कांग्रेसियों ने नैनीताल रोड पर गौतम की सांकेतिक शवयात्रा निकाल विरोध जताया। कहा कि उत्तराखंड सरकार अंकिता भंडारी मामले में न्याय देने में विफल साबित हुई है। आज तक वीआईपी के नाम का पर्दाफाश नहीं हुआ। दुष्यंत गौतम की राज्यपाल जैसे संवैधानिक और सम्मानित पद पर नियुक्ति नहीं की जानी थी।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में कांग्रेस का राजभवन घेराव, हरक सिंह रावत समेत कई हिरासत में

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का सवाल, 'प्रधानमंत्री बताएं दुष्यंत गौतम नहीं तो VVIP कौन?'