Jeolikote Jaundice Outbreak: दूषित पानी पी रहे थे लोग, सांसद अजय भट्ट का बयान, 'दोषी अधिकारी नहीं बचेंगे'
सांसद अजय भट्ट ने ज्योलीकोट में जल जनित बीमारियों से हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। ज्योलीकोट में दूषित पानी से फैली बीमारी और दो मौतों के मामले में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पीसीबी की ओर से इंडियन ड्रिंकिंग वाटर लैब देहरादून में कराई जांच की रिपोर्ट ने जल संस्थान के दावे की पोल खोल दी। मामले में दस जगहों से सैंपल लिए गए थे। जांच में सैंपल फेल हो गए और पानी में घातक बैक्टीरिया या ई कोलाई मिला।
वहीं सांसद अजय भट्ट ने ज्योलीकोट में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में खुले में बहता सीवर: झील को खतरा, संक्रमण का डर, क्या ज्योलीकोट जैसी होगी स्थिति?
मंगलवार को पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाली महिला और छात्र के घर जाकर स्वजन से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख जताया।
उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच के बाद दोषी अधिकारियों को सरकार किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Jeolikote Jaundice Outbreak: नैनीताल के ज्योलीकोट में 13 नए रोगी भर्ती , स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, ब्लाक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट, भाजपा जिला मंत्री पुष्कर जोशी, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, कैलाश जोशी, वरिष्ठ नेता हेम आर्य सहित अन्य थे।
