Move to Jagran APP

दिल्ली-देहरादून के लिए प्रतिदिन अतिरिक्त उड़ान एक अक्टूबर से, जानें पूरा शेड्यूल

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पंतनगर एयरपोर्ट से एक अक्टूबर से प्रतिदिन दिल्ली व देहरादून के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 10:39 AM (IST)
दिल्ली-देहरादून के लिए प्रतिदिन अतिरिक्त उड़ान एक अक्टूबर से, जानें पूरा शेड्यूल
दिल्ली-देहरादून के लिए प्रतिदिन अतिरिक्त उड़ान एक अक्टूबर से, जानें पूरा शेड्यूल

पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) जेएनएन : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण पंतनगर एयरपोर्ट से एक अक्टूबर से प्रतिदिन दिल्ली व देहरादून के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट द्वारा वन स्टाप के साथ तीन घंटे के हवाई सफर से जयपुर, मुंबई व हैदराबाद पहुंच सकेंगे। वहीं आरसीएस के तहत पंंतनगर-देहरादून के बीच किराया मात्र एक हजार रुपए निर्धारित किया गया है। दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच संचालित हो रही फ्लाइट भी जारी रहेगी। साथ ही पंंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच निरस्त हवाई सेवा के भी एक अक्टूबर से बहाल होने की संभावना है, जो दिन में दो चक्कर लगाएगी।

loksabha election banner

पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्ट एसके सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर से एयर इंडिया पंंतनगर व देेहरादून के लिए अतिरिक्त हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी ने डीजीसीए से अनुमति  लेकर एयरपोर्ट को फ्लाइट शेड्यूल भी उपलब्ध करा दिया है। सिंह ने बताया कि अब यात्रियों की सुविधा के लिए देहरादून-पंतनगर सेवा प्रतिदिन चलाई जाएगी। इस हवाई रूट पर देहरादून-पंतनगर के बीच न्यूनतम किराया एक हजार रुपये होगा। जबकि पंतनगर-पिथौरागढ़ का यात्री किराया मात्र 1500 रूपये व दिल्ली के लिए औसत किराया तीन हजार रुपये निर्धारित किया गया है। यह उड़ान दिन में दो बार संचालित की जाएगी। इसके सामान्य किराये का अंतर प्रदेेश सरकार को वहन करना होगा।

हवाई सेवा का यह होगा शेड्यूल

स्थान      समय     फ्लाइट संख्या     स्थान       समय    किराया

देहरादून  7.45       एआइ 9823      पंंतनगर   08.35    1000

पंतनगर  09.00     एआई 9824     देहरादून    09.50     1000

देहरादून     09.00   एआई 9824   दिल्ली     11.20     3000 

दिल्ली       06.05   एआई 9857  पंतनगर   08.35      3000

पंतनगर     12.20                 

दिल्ली      13.20       सीधे सेवा  (सप्ताह में चार दिन)

दिल्ली       09.55    

पंंतनगर      10.55      सीधे सेवा (सप्ताह में चार दिन)

अन्य शहरों से जुड़ेगा पंतनगर

इस फ्लाइट के शुरू होते ही पंंतनगर देश के अन्य महानगरों से जुड़ जाएगा। जैसे पंंतनगर से देहरादून 09.50 बजे पहुंचने वाले यात्रियों को वहां से मुंबई, जयपुर व हैदराबाद की कनेङ्क्षक्टग फ्लाइट मिलने में आसानी होगी। साथ ही दिल्ली से विभिन्न नेशनल व इंटरनेशनल उड़ान मिलने में आसानी होगी। पंतनगर के एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने बताया कि इस हवाई सेवा के शुरू होने से यात्री पंंतनगर से सुबह 09.50 बजे चलकर देहरादून से इंडिगो व स्पाइस जेट की कनेङ्क्षक्टग फ्लाइट से मुंबई व जयपुर की दूरी तीन व चार घंटे में तय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10931 करोड़ पहुंचा नैनीताल बैंक का कारोबार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.