मिशन 2017 को आम आदमी पार्टी ने कसी कमर
आगामी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। इसे देखते हुए आज हल्द्वानी के अग्रसेन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यों का समीक्षा की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी विवेक
हल्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। इसे देखते हुए आज हल्द्वानी के अग्रसेन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यों का समीक्षा की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी विवेक यादव और दिल्ली से आई टीम भी उपस्थित रही।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों की चर्चा की गई। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। इस मौके पर बूथ लेवल पर इकाइयों के गठन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नए सदस्य बनाने का आह्वान भी किया गया।
बैठक में दिल्ली से आई टीम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जुड़ी जानकारियां दीं। साथ ही पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के गठन के बारे में भी जिला और विधानसभा प्रभारियों से जानकारियां ली गई। इसके अलावा उनकी मजबूती पर भी जोर दिया गया।
पढ़ें-
दिल्ली पुलिस को अपने अधीन करने के लिए हाईकोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार