विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 300 लोगों से सात करोड़ की ठगी, फर्जी सहकारी समिति के नाम पर लगाया चूना; दो गिरफ्तार

Published: Thu, 05 Feb 2026 12:11 PM (IST)

पुलिस ने उत्तराखंड में 300 लोगों से 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को लालकुआं से ...और पढ़ें

तीन साल से चल रहे थे फरार, लालकुआं से किया गिरफ्तार. Jagran

 तीन साल से चल रहे थे फरार, लालकुआं से किया गिरफ्तार. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। जनता की मेहनत की कमाई हड़पकर तीन साल से फरार रहे करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपित को पुलिस ने लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ रामनगर में एक वह मुखानी थाना क्षेत्र में दो मुकदमे पंजीकृत थे।

पुलिस के अनुसार जनता को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, अन्यथा मेहनत की कमाई ठगों के हाथ लग सकती है। आरोपितों ने फर्जी सहकारी समिति बनाकर भोले भाले लोगों से ठगी की। पुलिस के अनुसार, कोतवाली रामनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 246/23, धारा 409 के तहत यह मामला दर्ज किया गया था।

आरोपितों ने वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुद्देशीय स्वावलंबी सहकारी समिति” के नाम से संस्था बनाकर निवेशकों को अधिक ब्याज और गारंटी का लालच दिया। इसके बाद रामनगर, हल्द्वानी सहित कई क्षेत्रों के लोगों से भारी धनराशि जमा कराई गई। जिसमें 300 लोगों ने छह करोड़ 80 लाख रुपये की रकम फर्जी सहकारी संस्था को जमा कर दी। जांच में सामने आया कि संस्था के संचालकों ने करीब छह करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि हड़प ली और फरार हो गए।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपितों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम हेमचंद पंत निवासी हरिपुर नायक जनपद नैनीताल, विकास दुर्गापाल निवासी डहरिया कोतवाली हल्द्वानी हैं।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में ट्रेडिंग वेबसाइट से 5.20 लाख की साइबर ठगी, चार बार लगाए रुपए; शुरुआत में रिफंड भी मिला

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में पांच दिन से कमरे में पड़ा रहा शव, रजाई हटाई तो लाश को कुतरते मिले चूहे; बुलडोजर का लिया सहारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।