Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस में लगाई सेंध, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट भाजपा में शा‍मिल

पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दल मजबूती से मैदान में उतरना चाहते हैं। इसके लिए दूसरे दलों के बड़े नेताओं को अपने खेमे में जोडऩे की जुगत भी शुरू हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 08:23 AM (IST)
पंचायत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस में लगाई सेंध, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट भाजपा में शा‍मिल
पंचायत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस में लगाई सेंध, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट भाजपा में शा‍मिल

हल्द्वानी, जेएनएन : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दल मजबूती से मैदान में उतरना चाहते हैं। इसके लिए दूसरे दलों के बड़े नेताओं को अपने खेमे में जोडऩे की जुगत भी शुरू हो गई। इसमें भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगाई है। बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस के एक बड़े नेता को पार्टी ज्वाइन करा ली। इसमें परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य की अहम भूमिका रही।

loksabha election banner

कुमाऊं संभाग कार्यालय में भीमताल ब्लॉक से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट ने अपनी पत्नी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट समेत कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य के समक्ष कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के प्रति निष्ठा जाहिर की। बिष्ट ने कहा कि वह अब जनहित के कार्यों को और बेहतर तरीके से कर सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति को समझते हुए काम करेंगे। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो रहा है। भाजपा को लेकर लोगों में उत्साह है। यही कारण है कि अब कांग्रेस के जनाधार वाले नेता भी भाजपा में ज्वाइन करने पहुंच रहे हैं। पंचायत चुनाव में भी पार्टी जीत का परचम लहराएगी। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेम नैनवाल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद कांडपाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलडिय़ा, दवेंद्र बोरा समेत कई प्रधानों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

यह भी पढ़ें : चुनावी शोर के बीच उत्‍तराखंड के इस गांव के लोगों ने पेश की मिशाल, सर्वसम्‍मति से चुन लिया प्रधान

यह भी पढ़ें : आपके मुताबिक नहीं है आरक्षण तो किसी भी ब्लॉक से लड़ सकते हैं जिला पंचायत का चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.