Move to Jagran APP

उत्तराखंड आयोग ने निकाली न्यायालयों में समूह ग के पदों पर भर्ती NAINITAL NEWS

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नैनीताल हाई कोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में समूह ग के पदों पर भर्ती निकाली है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:03 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 08:03 AM (IST)
उत्तराखंड आयोग ने निकाली न्यायालयों में समूह ग के पदों पर भर्ती NAINITAL NEWS
उत्तराखंड आयोग ने निकाली न्यायालयों में समूह ग के पदों पर भर्ती NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नैनीताल हाई कोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में समूह ग के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक युवा कनिष्ठ सहायक के 288 व आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के 41 रिक्त पदों पर 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर व लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र के निर्धारित स्तंभ में वरीयता के आधार पर नियुक्ति के लिए जिले का विकल्प देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।

loksabha election banner

ओटीआर भरना अनिवार्य

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) को अनिवार्य किया गया है। समूह ग के रिक्त पदों पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को ओटीआर भरना अनिवार्य होगा। ओटीआर भरने में सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 6399990138/139/140/141 पर संपर्क किया जा सकता है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

कनिष्ठ सहायक                                                       268

कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय)                              20

आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक                                   30

स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुंब न्यायालय)  11

यह भी पढ़ें : मिशन मोटिवेशन एंड कांप्टीशन से सुधरेगी जिले की सरकारी शिक्षा, जानें क्‍या है योजना

यह भी पढ़ें : आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने केंद्र से मिली 25 हजार जुर्माने की रकम पीएम राहत कोष में दी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.