विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंपा गया शव

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:15 PM (IST)

हरिद्वार के लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 20 वर्षीय शुभम की मौत हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. लंढौरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा।

  2. मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत।

  3. पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, शिनाख्त हुई।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। लंढौरा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बाद में उसकी शिनाख्त शुभम (20) निवासी ग्राम जौरासी थाना सिविल लाइंस कोतवाली के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को शुक्रवार दोपहर स्वजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- Roorkee के गेस्ट हाउस में फंदे पर लटका मिला यूट्यूबर का शव, यूट्यूब पर चार लाख फॉलोअर्स