चार बच्चों की मां प्यार में बौराई! चारों को देवर के पास छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने लगी
पति की मौत के बाद एक महिला ने अपने चार बच्चों को देवर के पास छोड़कर प्रेमी के साथ लिव-इन ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। पति की मौत के एक साल बाद महिला ने अपने चार बच्चों को देवर के भरोसे छोड़ा और ससुराल त्याग गई। देवर का आरोप है कि उसकी भाभी सहारनपुर जाकर अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी, हालांकि अब निकाह करने का भी दावा कर रही है। लाख समझाने के बावजूद अपने बच्चों को अपनाने से इंकार कर रही है।
देवर के आगे सबसे बड़ी समस्या यह खड़ी हो गई है कि वह खुद बीवी-बच्चों वाला है। बिना मां के चार और बच्चों की जिम्मेदारी संभालना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे हालात में सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
बड़े भाई की एक साल पहले हो गई थी मौत
मामला रुड़की के एक मोहल्ला से सामने आया है। मोहल्ले के एक युवक ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की एक साल पहले मौत हो गई थी। तब से उसकी भाभी चार बच्चों के साथ परिवार में ही रह रही थी। आरोप है कि कुछ समय पहले भाभी चारों बच्चों को छोड़कर सहारनपुर चली गई। वहां लिव इन पार्टनर बन गई।
देवर के अनुसार, उन्होंने वापस लौटने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगी। यह तक बताया कि उसने निकाह कर लिया है और अब वापस नहीं आएगी। पुलिस से मामले में मदद की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला को कोतवाली बुलाया गया है। उसका पक्ष जानने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूसीसी नियमावली में हुए बड़े बदलाव, विवाह पंजीकरण और लिव-इन संबंधों पर बने नए नियम
यह भी पढ़ें- पानीपत में पत्नी को छोड़ लिव-इन में रह रहे टूर एंड ट्रैवल कारोबारी की संदिग्ध मौत, गर्लफ्रेंड पर जहर देना का आरोप
