दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो किया वायरल, एक घटना में तीन पर केस; दूसरे मामले की चल रही जांच
रुड़की क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर ...और पढ़ें

नशीला पदार्थ खिलाकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। दो महिलाओं से एक ही गांव में सामूहिक दुष्कर्म कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया।
एक महिला मेरठ की रहने वाली है जबकि एक महिला रुड़की क्षेत्र की निवासी है। एक मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जबकि, दूसरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला रविवार को तहरीर देने के लिए आएगी।
रुड़की सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का पति ईंट भट्टे पर काम करता है। करीब छह माह पहले वह काम के लिए कोटद्वार गया था।
इसी दौरान उसका दोस्त उसके घर पर आया। घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी। दोस्त ने उसकी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। आरोपित ने उसमें कुछ नशीली चीज मिलाई थी।
नशा होने पर आरोपित ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। आरोप है कि इन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
एक आरोपित वीडियो प्रसारित करने का डर दिखाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। महिला जब परेशान हो गई तो उसने उसकी बात मानने से इन्कार कर दिया।
इस बात से नाराज हुए आरोपित मेहरबान ने उसकी वीडियो प्रसारित कर दी। जब महिला को इसका पता चला तो पुलिस से शिकायत की गई।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मेहरबान और उसके दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरी तरफ मूलरूप से मेरठ निवासी एक महिला कलियर क्षेत्र में रह रही है। महिला की तीन फरवरी को जौरासी गांव निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी।
आरोप है कि उसने उसे बातों में उलझाकर उसे नशीली चाय पिला दी। महिला का आरेाप है कि आरोपित उसे अपने घर ले गया। यहां पर उसने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उसने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपित ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। महिला से संपर्क साधा गया है। महिला ने रविवार को आकर तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलने पर इस मामले में जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मैडम! पत्नी की तलाश कर दो... दो साल के बच्चे को कैसे संभालू, रुड़की में एक युवक ने पुलिस से लगाई गुहार
यह भी पढ़ें- रुड़की: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, सहारनपुर के युवक पर लगाया आरोप
