हरिद्वार में मंदिर परिसर में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, भागकर बचाई पुजारी और कर्मचारियों ने जान
श्यामपुर के नीलेश्वर महादेव मंदिर में देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
नीलेश्वर महादेव मंदिर में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात।
पुजारी और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
वन विभाग ने हाथियों के झुंड को जंगल में खदेड़ा।
जागरण संवाददाता, श्यामपुर। देर रात नीलेश्वर महादेव मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगली हाथियों के एक झुंड ने अचानक धावा बोल दिया। हाथियों ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय मंदिर भवन में पुजारी और अन्य कर्मचारी सो रहे थे।
हाथियों की चिंघाड़ और तोड़फोड़ की आवाज सुनते ही लोगों में खलबली मच गई। कर्मचारियों और पुजारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत श्यामपुर रेंज वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा।
