विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में नशे में धुत युवकों ने महिला यात्रियों से की अभद्रता, पुलिस ने किया चालान और कार सीज

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:31 PM (IST)

हरिद्वार में हाईवे पर टेंपो ट्रेवल्स में सवार महिला यात्रियों से कार सवार चार युवकों ने अभद्रता की। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता हरिद्वार। हाईवे पर टेंपो ट्रेवल्स में सवार महिलाओं से अभद्रता करना कार सवार चार युवकों को भारी पड़ गया। टोल प्लाजा के पास टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने टेंपो ट्रेवल्स का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया।

आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवकों ने वाहन में बैठी महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान डर के कारण टेंपो ट्रेवल्स में महिला यात्रियों के साथ सवार बच्चे भी रो पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को कार समेत कोतवाली ले आई। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान करने के साथ कार सीज कर दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को एक टेंपो ट्रेवल्स रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहा था। टेम्पो ट्रेवल्स के टोल प्लाजा के पास पहुंचने के दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मारी। टेंपो ट्रेवल्स चालक ने कार चालक से सही ढंग से चलने के लिए कहा और आगे निकल गया।

आरोप है कि कार चालक ने टेंपो ट्रेवल्स का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोकने का प्रयास किया। फिर कुछ दूरी पर टेंपो ट्रेवल्स को रोक दिया। कार में सवार युवकों ने टेंपो ट्रेवल्स में बैठी महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। टेंपो ट्रेवल्स में बैठे बच्चे और महिलाएं डर गई।

बच्चे रोने लग गए। कार सवार युवक शराब के नशे में थे। महिला यात्रियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चारों युवकों को वाहन समेत कोतवाली बहादराबाद ले आई। कार चालक सहित चारों का मेडिकल कराया।

पूछताछ में आरोपितों की पहचान उत्तम सिंह निवासी ग्राम सोखाती, जिला अल्मोड़ा, जसवंत सिंह निवासी थान सिंह नगर, अहमद प्रभात, नई दिल्ली, विशाल कुमार निवासी हरि निवास, गणेश नगर, नई दिल्ली और संदीप चौहान निवासी संगम विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार चारों के नशे में होने की स्थिति को देखते हुए उनका शांतिभंग में चालान किया गया। साथ ही कार को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में एक परिवार समेत छह लोगों ने की सनातन में वापसी, गंगा स्नान और यज्ञ-हवन के बाद हुआ नामकरण संस्कार

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली हरी झंडी, 50 एमबीबीएस सीटों से होगी शुरूआत