विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलदार को सामने देख हो गई सिट्टी-पिट्टी गुल... जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई गांव की ओर दौड़

Published: Fri, 16 Jan 2026 03:34 PM (IST)

भगवानपुर के रुहालकी गांव में खेतों में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बुधवार शाम अनिल चौधरी ...और पढ़ें

रुहालकी गांव के खेत में खडा गुलदार । इंटरनेट मीडिया

रुहालकी गांव के खेत में खडा गुलदार । इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. रुहालकी गांव के खेतों में गुलदार दिखने से दहशत।

  2. ग्रामीणों ने डरकर गांव की ओर दौड़ लगाई।

  3. वन विभाग अब गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाएगा।

संवाद सूत्र, जागरण, भगवानपुर। रुहालकी गांव के पास खेतों में गुलदार घूमता दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। अब ग्रामीण खेतों में जाने से भी हिचकिचा रहे हैं। उधर, वन विभाग ने अब तक घटना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव के निवासी अनिल चौधरी के खेत में बुधवार शाम कुछ किसान काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक गुलदार को खेत में घूमते देखा। गुलदार को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और वे डर के मारे गांव की ओर दौड़ पड़े। एक साहसी किसान ने दूर से गुलदार का वीडियो बना लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि अभी तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस घटना के बाद से ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने का यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले लगभग डेढ़ साल पहले रुहालकी, खानपुर, झबरेड़ा, कलियर व मंगलौर क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी देखी गई थी। रुड़की रेंजर विनय राठी ने बताया कि गुलदार की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम गुलदार की चहलकदमी होने वाले क्षेत्र को चिह्नित कर वहां पर पिंजरा लगाएगी।

यह भी पढ़ें- आबादी क्षेत्र में घूमता दिखाई दे रहा गुलदार, कुत्ते को निवाला बनाने का वीडियो हो रहा है वायरल

यह भी पढ़ें- देहरादून में छिबरो पावर हाउस के पास सड़क पर गुलदार की चहलकदमी..., सहमे हैं ग्रामीण