देहरादून में छिबरो पावर हाउस के पास सड़क पर गुलदार की चहलकदमी..., सहमे हैं ग्रामीण
देहरादून के साहिया क्षेत्र में छिबरो पावर हाउस के पास मंगलवार शाम एक गुलदार सड़क पर घूमता दिखा, जिससे ग्रामीणों ...और पढ़ें

छिबरो पावर हाउस के पास मंगलवार देर शाम सड़क पर चहलकदमी करता दिखा गुलदार। ग्रामीण
HighLights
छिबरो पावर हाउस के पास सड़क पर दिखा गुलदार।
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग पर निष्क्रियता का आरोप।
वन मंत्री से भी की गई थी गुलदार की शिकायत।
संवाद सहयोगी, साहिया (देहरादून)। क्षेत्र में गुलदार के आंतक से लोग भयभीत हैं। मंगलवार देर शाम करीब सात बजे छिबरो पावर हाउस के पास हरिपुर-कोटी इच्छाड़ी मीनस मोटर मार्ग पर बीच सड़क एक गुलदार घूमता नजर आया।
ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार वन विभाग से आबादी के पास नजर आ रहे गुलदार के बारे में सूचना दे चुके हैं। मगर अभी तक खतरा टालने की दिशा में विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा सका है।
इसी माह पांच जवनरी को भी पंजिटीलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर मे वन मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत की थी। उन्होंने विभाग से एक बार फिर गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
