विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: आसमान से बरस रही आग, शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन...एक और दो जून को चलेगी लू, इसके बाद थोड़ी राहत

Published: Sat, 01 Jun 2024 07:33 AM (IST)

Uttarakhand Weather धर्मनगरी हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। हरकी पैड़ी मालवीय द्वीप और आसपास गंगा घाटों पर गुरुवार देर शाम तक खासी चहल पहल रही। प्रेमनगर आश्रम घाट के अलावा ज्वालापुर क्षेत्र के घाटों की भी रौनक देखते ही बन रही है।

Uttarakhand Weather: अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस
Uttarakhand Weather: अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : Uttarakhand Weather: धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। बहादराबाद स्थित ऋतु आलोकशाला से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और उमस के चलते पंखे, कूलर और एसी से मामूली राहत ही मिल रही है।

धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों का पारा लगातार चढ़ रहा है। तन झुलसाने वाली गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर में लू के थपेड़ों के चलते गली मोहल्ले और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। शाम के वक्त ही चहल पहल दिख रही है। इधर गर्मी से निजात पाने को लोग गंगा घाटों का रुख कर रहे हैं।

हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप और आसपास गंगा घाटों पर गुरुवार देर शाम तक खासी चहल पहल रही। प्रेमनगर आश्रम घाट के अलावा ज्वालापुर क्षेत्र के घाटों की भी रौनक देखते ही बन रही है। गर्मी से निजात पाने को लोग गन्ने का रस और बेल शर्बत खूब पसंद कर रहे हैं। खीरा, तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, शीतल पेय आदि की मांग में भी तेजी आयी है।

हरिद्वार में पिछले एक सप्ताह का तापमान

  • दिनांक अधिकतम न्यूनतम
  • 25 मई 39.0 26.0
  • 26 मई 40.2 27.2
  • 27 मई 41.5 26.0
  • 28 मई 42.0 23.5
  • 29 मई 41.5 22.5
  • 30 मई 42.5 29.5
  • 31 मई 43.6 25.5

जिले में एक और दो जून को चलेगी लू, इसके बाद थोड़ी राहत

हरिद्वार जिले में एक और दो जून को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद तीन और पांच जून को अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवा चलने के साथ आंधी आने की संभावना है। साथ ही इस बीच हल्की वर्षा का भी पूर्वानुमान है।

शिक्षानगरी में भीषण गर्मी ने शुक्रवार को भी लोगों को बेहाल किए रखा। सुबह से ही आसमान में तीखी धूप खिल गई। जबकि सुबह दस बजे के बाद ही त्वचा झुलसा देने वाली धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर में तो आसमान से धूप के रूप में आग बरसती रही।

चिलचिलाती धूप के अलावा गर्म हवा भी चली। तीखी धूप और लू से बचाव के लिए लोग कई तरह से बचाव करते हुए दिखाई दिए। इसके बावजूद प्रचंड गर्मी ने दिनभर लोगों को पसीना-पसीना किए रखा। शहर के अलावा आसपास के देहात क्षेत्र में भी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किए हुआ है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।