विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: भाजपा की किरण जैसल बनी हरिद्वार की मेयर, कांग्रेस को दी करारी पटखनी

Published: Sun, 26 Jan 2025 02:48 PM (IST)

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम 2025 में हरिद्वार नगर निगम महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी ...और पढ़ें

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किरण जैसल ने जीत दर्ज की। जागरण
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किरण जैसल ने जीत दर्ज की। जागरण

HighLights

  1. भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 28581 मतों के अंतर से हराया
  2. 23 जनवरी को हुआ था मतदान

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: हरिद्वार नगर निगम महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किरण जैसल ने जीत दर्ज की। उन्होंने आमने-सामने के मुकाबले में कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को 28581 मतों के अंतर से हराया।

भाजपा प्रत्याशी को 72786, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 44205 मत प्राप्त हुए। चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी शिप्रा सैनी को 4056 मत प्राप्त हुए।

इन पार्टियों के उम्‍मीदवार थे मैदान में

हरिद्वार नगर निगम महापौर पद के लिए भाजपा से किरण जैसल, कांग्रेस से अमरेश देवी बालियान, आम आदमी पार्टी से शिप्रा सैनी बहुजन समाज पार्टी से उस्मान और निर्दलीय प्रत्याशी अफरोजा चुनाव मैदान में थे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला था। 23 जनवरी को मतदान के बाद हर जीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: अल्‍मोड़ा में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेसी भतीजे ने चाची को हराया

25 जनवरी सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने से लेकर आखिर तक भाजपा प्रत्याशी प्रत्येक चक्र में बढ़त बनाई हुई थी। चुनाव समाप्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल को 72786, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 44205 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी 28581 मतों से विजय घोषित की गई।

चुनाव में तीसरे स्थान पर रही आम आदमी पार्टी

रिटर्निंग ऑफिसर लक्ष्मी राज चौहान ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। आम आदमी पार्टी चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी शिप्रा सैनी को 4056 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा प्रत्याशी को 2870,जबकि निर्दल प्रत्याशी को 1285 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: दल न बल, फिर दिल जीत गए निर्दल; राजनीतिक दलों को दिखाया आईना

26 जनवरी सुबह परिणाम घोषित होने के बाद भल्ला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित महापौर किरण जैसल का फूल मालाओं से स्वागत किया। महापौर किरण जैसल ने मतदाताओं का आभार जताया। शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

2013 बाद महापौर और बोर्ड भाजपा का

हरिद्वार। 2013 में नगर पालिका परिषद से निगम बनने के बाद हुए चुनाव में भाजपा के मनोज गर्ग पहले महापौर बने थे। वही 2018 के चुनाव में कांग्रेस की अनीता शर्मा पहली महिला महापौर बनी। हालांकि बोर्ड में भाजपा का बहुमत था। 2025 के चुनाव में एक बार फिर नगर निगम में महापौर और बोर्ड भाजपा का बना है।