Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: अल्‍मोड़ा में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेसी भतीजे ने चाची को हराया

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 03:18 PM (IST)

    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भीकियासैंण नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट ने भाजपा की जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट को 448 मतों से हराया। मतगणना के दौरान कांग्रेस शुरू से ही आगे रही और चार में से तीन वार्डों में जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 776 व भाजपा प्रत्याशी को 328 मत मिले।

    Hero Image
    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट के अध्यक्ष बनने पर विजयी जुलूस निकालते कार्यकर्ता। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण भिकियासैंण। Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी की रानीखेत जिलाध्यक्ष को हराया। रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट ने अपनी ही चाची बीजेपी की लीला बिष्ट को 448 मतों से पराजित किया। जबकि अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे शुरू हुआ। नगर पंचायत चुनाव में यहां अध्यक्ष पद पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 3088 मतदाताओं में से 1897 ने मतदान किया था। शुरु से ही कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे। चार वार्डों में से तीन में कांग्रेस और एक वार्ड में बीजेपी आगे रही।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: सभी निकायों में मतगणना जारी, लेकिन इस कारण भाजपा में बढ़ी बेचैनी

    सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना

    बाडीकोट वार्ड में कांग्रेस को 311 व बीजेपी 95, तहसील में कांग्रेस 269 बीजेपी 108, बडियाली वार्ड में कांग्रेस 158, बीजेपी 85 मत मिले। जबकि राजा मंदिर वार्ड में कांग्रेस 38 व बीजेपी को 40 मत मिले।

    आठ मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया

    कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 776 व भाजपा प्रत्याशी को 328 मत मिले। उन्हें 448 मतों से विजयी घोषित किया गया। आठ मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया जबकि 25 मत अवैध घोषित हुए। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने अध्यक्ष पद पर विजयी गंगा बिष्ट को प्रमाण पत्र दिया।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: आ गया सबसे पहला परिणाम, भाजपा की बागी ने दर्ज की जीत

    चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गंगा बिष्ट के समर्थकों ने नगर में जुलूस निकाला और जनता का आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा बिष्ट ने कहा कि जनता से जो वायदे किये थे उन्हें पूरा किया जाएगा। जनता के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

    • पार्टी, प्रत्याशी, वोट
    • कांग्रेस, गंगा बिष्ट, 776
    • बीजेपी, लीला बिष्ट, 328
    • निर्दलीय, कुबेर बिष्ट, 216
    • निर्दलीय, दीप चंद्र, 137
    • निर्दलीय, गोपाल जीना, 131
    • निर्दलीय, देव गिरी, 68
    • निर्दलीय, चंद्रा देवी, 92
    • निर्दलीय, रतन लाल, 70
    • निर्दलीय, श्याम सिंह, 7
    • निर्दलीय, नंदन सिंह, 89
    • नोटा, 8
    • अवैध, 25

    नीमा, भावेश, संजय बने वार्ड सदस्य

    नगर पंचायत के चार वार्डों में से तीन वार्डों में सभासद प्रत्याशियों के लिए मतगणना का कार्य हुआ। बाडीकोट वार्ड में भावेश बिष्ट, तहसील में संजय बंगारी व बडियाली वार्ड में नीमा जीना विजयी रही। जबकि राजा मंदिर वार्ड में पार्वती देवी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई थी।

    वार्ड नंबर एक बालीकोट से भावेश बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी को 130 मतों से पराजित किया। भावेश को 309 मत व अमर सिंह को 179 वोट मिले। वार्ड -दो तहसील से संजय बंगारी को 351 व संजय कुमार को 97 मत मिले। बडियाली वार्ड से से नीमा जीना 175 व चंपा मावड़ी को145 मत मिले। नीमा 30 मतों से विजयी रही।