यूपी के पुलिसकर्मी पर रुड़की में दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
रुड़की में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में यूपी पुलिस के एक सिपाही पर ...और पढ़ें

HighLights
रुड़की में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।
यूपी पुलिस के सिपाही शिवम शर्मा पर मुकदमा दर्ज।
नौकरी लगने के बाद सिपाही ने तोड़ी सगाई।
जागरण संवाददाता, रुड़की। शादी का झांसा देकर रुड़की की एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने उप्र पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि करीब ढाई साल पहले उसकी आरोपित से सगाई हुई थी।
इसके बाद आरोपित लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब डेढ़ साल पहले उप्र पुलिस में भर्ती होने के बाद उसने शादी से इंकार करते हुए सगाई तोड़ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की मुलाकात करीब तीन साल पहले अलीपुरा, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर निवासी शिवम शर्मा के साथ हुई थी।
आरोप है कि इसी दौरान शिवम ने शादी का झांसा देकर रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसने अपने स्वजन को इस रिश्तेे के बारे में बताया।
जिसके बाद स्वजन ने दोनों की करीब ढाई साल पहले सगाई कर दी। युवक ने कहा कि नौकरी लगने के बाद वह शादी करेगा। इसके बाद इनके संबंध रहे। युवती का आरोप है कि करीब डेढ साल पहले शिवम शर्मा की उप्र पुलिस में नौकरी लग गई।
पुलिस में भर्ती होने के बाद उसका स्वभाव बदलने लगा। जब युवती और उसके स्वजन ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह बहाने बनाकर टरकाने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही उसने युवती से सगाई तोड़ दी।
युवती के स्वजन को जब सगाई तोड़ने का पता चला तो उन्होंने युवक और उसके पक्ष को काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने कोतवाली सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने युवती की तहरीर पर शिवम शर्मा निवासी अलीपुरा थाना चराथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उप्र पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर पीएनबी करेंसी चेस्ट नकली नोट मामले में मिला रुड़की का कनेक्शन, उत्तराखंड पहुंची एनआईए
उन्होंने बताया कि आरोपित की बरेली उप्र के एक थाने में तैनाती है। साथ ही बताया कि जांच में युवती के लगाए आरोपों, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों को जुटाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'जब चीनी सेना ने हमें हिरासत में ले लिया था', आईआईटी रुड़की में एनएसए अजीत डोभाल ने सुनाया किस्सा
