सहारनपुर पीएनबी करेंसी चेस्ट नकली नोट मामले में मिला रुड़की का कनेक्शन, उत्तराखंड पहुंची एनआईए
सहारनपुर स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट से नकली नोटों की बरामदगी और एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब रुड़की से भी एक संदिग्ध को उठाया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
केके शर्मा, रुड़की। सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख रुपये चोरी हुए थे। इस मामले में सहारनपुर पुलिस ने अगस्त माह में बैंक चेस्ट के पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से बीस हजार दो सौ रुपये मिले थे। चोरी की जांच के दौरान ही चेस्ट में नकली नोटों का पर्दाफाश हुआ था।
वहीं इस पूरे प्रकरण के बीच एक आरोपित को रुड़की से उठाकर ले जाने के बाद अब यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं नकली नोट रुड़की क्षेत्र में तो नहीं खपाये जाने थे।
इसकी आशंका इसलिए है कि चेस्ट से नकली नोट बरामद होने के बाद भी नकुड के पंजाब नेशनल बैंक स्थित एक शाखा से पांच सौ का नकली नोट किसान तक पहुंचा था। जिससे इस बात से इंकार नहीं किया जा रहा कि रुड़की तो इनका निशाना नहीं था। आरोपित के पकड़े जाने के बाद एनआईए की जांच का दायरा उत्तराखंड तक बढ़ता दिख रहा है। आने वाले दिनों में और कार्रवाई होने से भी इंकार नहीं किया जा रहा।
यह भी पढ़ें- 17 करोड़ के नकली नोटों के मामले में नया अपडेट: PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े संविदा ड्राइवर को NIA ने किया गिरफ्तार
किसान तक पहुंचा था पांच सौ का नकली नोट
पांच अगस्त को सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट में नकली नोटों का मामला सामने आया था। इस मामले की गंभीरता के चलते ही एनआईए को जांच मिली थी। बताया गया पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार की गिरफ्तारी के बाद मामले की तस्वीर साफ होने लगी थी।
पांच अगस्त को 111 करोड रुपये आरबीआइ जयपुर भेजे गये थे। जिसमें कट फटे नोट भी थे। जब इनकी गिनती हुई तो 4.33 लाख रुपये कम निकले थे। जब कैमरों की जांच हुई तो विशाल कुमार नोटो की गड्डी निकालते दिखाई दिया था। इसी जांच के दौरान 17.29 करोड रुपये के नकली नोट भी पीएनबी की चेस्ट से बरामद हुए थे। जिसके बाद पूरा मामला साफ हो गया था। विशाल कुमार आऊट सोर्स से 11 हजार रुपये में नौकरी करता था।
तो क्या रुड़की में खपाये गये नकली नोट?
जांच में सामने आया था कि उसने काफी प्रॉपर्टी जमा की थी। वह अपने बजाये एक अन्य कर्मचारी को पांच सौ रुपये देकर नौकरी कराता था। नकली नोटों का यह मामला बैंक के अंदर से शुरू हआ है। इसके तार अब रुड़की से भी जुडते दिखाई दे रहे है। रुड़की में सेक्टर रोड स्थित जिस मकान से एक आरेापित को पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट चोरी मामला: सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी हाउसकीपर
बताया गया है कि वह किसी परिचित के यहां पर आया था। परिचित से उसके क्या संबंध है। यह पूछताछ के बाद सामने आयेगा। रुड़की में आकर छिपने की वजह आखिर क्या रही थी। चेस्ट में करोडों के नकली नोट मिलने के बाद भी नकुड स्थित पंजाब नेशनल बैंंक में नकुड क्षेत्र के अंकित ने डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। जिसमें एक पांच का सौ का संदिग्ध निकली नोट मिलने पर हंगामा हुआ था।
इन सभी कड़ियों को जोड़कर आशंका जताई जा रही है कि कहीं रुड़की में तो नकली नोटों नहीं खपाये गये या फिर खपाने थे। इसकी भी अब जांच शुरू होगी। एनआईए को जिन दो नामों सुशील कुमार शर्मा और रवि कुमार कास्य की तलाश थी। रुड़की में हुई कार्रवाई में इन दोनों नामों में से कौन पकड़ा गया है। इन नामों को लेकर भी शहर में चर्चा जरूर है। इतने बड़े मामले में एक आरोपित को यहां से उठा कर ले जाने के बाद अब रुड़की चर्चाओं में आया है।
