'जब चीनी सेना ने हमें हिरासत में ले लिया था', आईआईटी रुड़की में एनएसए अजीत डोभाल ने सुनाया किस्सा
एनएसए अजीत डोभाल ने आईआईटी रुड़की के दीक्षा समारोह में छात्रों से अपने शुरुआती करियर का एक किस्सा साझा किया।

एनएसए अजीत डोभाल. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। आईआईटी रुड़की के दीक्षा समारोह में एनएसए अजीत डोभाल ने छात्रों से कहा कि उनके बीच आकर वे दुविधा में हैं कि वह उनसे क्या विचार साझा करें। ऐसे में वह अपने जीवन के कुछ संस्मरण उनके साथ साझा करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट को किन-किन खतरों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में सिक्किम में खुफिया मिशन पर काम करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक बार उनकी खुफिया टीम रास्ता भटक कर सीमा पार चली गई थी।
यह भी पढ़ें- IIT Roorkee में एनएसए अजीत डोभाल, बताया किन तीन बातों ने उन्हें किया इंस्पायर
चीनी सेना ने कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया था। बाद में उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया था। लेकिन उस वक्त उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।
