विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छापुर गांव में बुखार से दो और ग्रामीणों की मौत, दो की हालत नाजुक

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 30 Sep 2019 06:19 PM (IST)

भगवानपुर के छापुर गांव में बुखार का कहर जारी है। इसकी चपेट में आए दो और ग्रामीणों की मौत हो गई है जिसमें एक महिला भी शामिल है।

छापुर गांव में बुखार से दो और ग्रामीणों की मौत, दो की हालत नाजुक
छापुर गांव में बुखार से दो और ग्रामीणों की मौत, दो की हालत नाजुक

भगवानपुर, जेएनएन। छापुर गांव में बुखार का कहर जारी है। इसकी चपेट में आए दो और ग्रामीणों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। गांव में बुखार से मरने वाले ग्रामीणों की संख्या दस पहुंच गई है। वहीं, छापुर गांव की एक महिला और बालिका को सोमवार को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

छापुर गांव में संदिग्ध बुखार ने दो ग्रामीणों की जान ले ली है। मरने वालें ग्रामीणों में मीना (40 वर्ष) एवं पाल्ला (60 वर्ष) है। दोनों ही पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। रविवार रात को उनकी मौत हो गई। बुखार से इन दोनों ग्रामीणों समेत मरने वालों की संख्या दस पहुंच गई है। वहीं, बुखार से पीड़ित नसरीन (30 वर्ष) और फरहा (12 वर्ष) की हालत सोमवार को ज्यादा खराब हो गई। जिसके चलते उनके परिजन दोनों को लेकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। दोनों को फिलहाल डेंगू वार्ड में रखा गया है। 

चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की प्लेटलेट्स कम है। जल्द ही हालत में सुधार हो जाएगा। गांव के कई और लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। जिनका उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। बुखार से हो रही मौतों के कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई ग्रामीण इससे डरकर अपने बच्चों को रिश्तेदारों के यहां पर दूसरे गांव में भेज चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बुखार का प्रकोप कम नहीं हुआ है। हर दूसरे घर में बुखार पीड़ित हैं। इसके के बाद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार के छापुर में संदिग्ध बुखार से सात लोगों की मौत, दस अस्पताल में भर्ती 

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि छापुर गांव में दो ग्रामीणों की मौत की जानकारी मिली है। टीम गांव में जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में कीटनाशक दवाओं छिड़काव कराया जा रहा है। जल्द ही पूरी स्थित पर काबू पा लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की हालत में सुधार, आठ को मिली छुट्टी