विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की हालत में सुधार, आठ को मिली छुट्टी

By Edited By:
Published: Fri, 27 Sep 2019 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 05:42 PM (IST)

रुड़की में भर्ती छापुर के बुखार पीड़ित ग्रामीणों की हालत में सुधार है। चार बच्चों समेत आठ ग्रामीणों को चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की हालत में सुधार, आठ को मिली छुट्टी
बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की हालत में सुधार, आठ को मिली छुट्टी

रुड़की, जेएनएन। सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती छापुर के बुखार पीड़ित ग्रामीणों की हालत में सुधार है। चार बच्चों समेत आठ ग्रामीणों को चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है। वहीं 12 का अभी उपचार चल रहा है। इनमें चार की हालत गंभीर है। 

दरअसल, भगवानपुर क्षेत्र के छापुर गांव निवासी सात ग्रामीणों की बुखार से मौत हो चुकी है। इसके अलावा अनेक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम ने गांव में पहुंचकर सर्वे किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मरीजों को दवाएं दी थी। साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों के खून के सैंपल भी लिए थे। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 20 ग्रामीणों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। 
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि छापुर गांव के जितने भी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत में अब काफी सुधार है। हालांकि चार ग्रामीणों की हालत अभी ज्यादा ठीक नहीं है। आठ ग्रामीणों की हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
हालांकि दो दिन बाद उन्हें चेकअप के लिए बुलाया है। डिस्चार्ज किये गए मरीजों में चार बच्चे हैं। उधर, गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू करा दिया है। आशाएं घर-घर जाकर लोगों को डेंगू आदि के प्रति जागरूक कर रही है।