विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुकान से ले उडें हजारों के कपड़े, नगदी पर भी किया हाथ साफ

By raksha.panthariEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 08:54 PM (IST)

हरिद्वार में चोरों ने कपड़े की दुकान से हजारोंं के कपड़ों पर हाथ साफ कर लिया। इसके साथ ही वह ...और पढ़ें

दुकान से ले उडें हजारों के कपड़े, नगदी पर भी किया हाथ साफ
दुकान से ले उडें हजारों के कपड़े, नगदी पर भी किया हाथ साफ

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बहादराबाद का है। जहां चोरों ने एक दुकान से हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।दरअसल, बहादराबाद के चौहान बाजार में हिमानी गारमेंट्स में रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान से करीब 50 से 55 हजार रूपये के कपड़े चोरी हुए हैं। साथ ही नौ हजार की नगदी पर भी हाथ साफ किया है। 

आपको बता दें कि घटना का पता उसवक्त चला जब दुकान मालिक ने सुबह दुकान खोली। वह दुकान के हालात देखकर दंग रह गया। दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया और जांच में जुट गर्इ। 

यह भी पढ़ें: लुटेरे ने किया सोने के मंगलसूत्र पर हाथ साफ, सदमे में महिला

यह भी पढ़ें: कसता जा रहा जहरखुरानी गिरोह का शिकंजा, नेपाल के यात्री से लूट

यह भी पढ़ें: बड़े ही प्यार से व्यापारियों से लूट लिए 35 हजार, फिर फरार