Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus: आइआइटी में प्रवेश से पहले हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग Haridwar News

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 04 Apr 2020 11:38 AM (IST)

    आइआइटी रुड़की ने एहतियात के तौर पर संस्थान में प्रवेश करने वाले दो गेटों को छोड़कर सभी को बंद कर दिया है। वहीं इन दोनों गेटों से प्रवेश करने वालो की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई।

    Coronavirus: आइआइटी में प्रवेश से पहले हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग Haridwar News

    रुड़की, जेएनएन। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की ने कोरोना वायरस के कारण एहतियात के तौर पर संस्थान में प्रवेश करने वाले दो गेटों को छोड़कर सभी को बंद कर दिया है। वहीं इन दोनों गेटों से संस्थान में प्रवेश करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइआइटी रुड़की ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और सख्ती कर दी है। संस्थान में प्रवेश करने के लिए करीब सात-आठ गेट हैं। शुक्रवार से पोलरिस होटल के समीप स्थित मुख्य गेट और विकासनगर गेट को छोड़कर शेष सभी गेटों को बंद कर दिया गया है। जिससे कि बाहरी लोगों के संस्थान में प्रवेश को प्रतिबंधित किया जा सके। 

    वहीं मुख्य गेट और विकासनगर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन दी गई है। अब इन दोनों गेटों से संस्थान में प्रवेश करने वाले स्टाफ, सफाई कर्मचारियों और संस्थान के भीतर स्थित बैंक कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा। 

    आइआइटी के सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह के अनुसार कोरोना वायरस के चलते गेटों पर सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार से केवल पोलरिस होटल के समीप स्थित मुख्य गेट और विकासनगर गेट से ही अंदर आने दिया जा रहा है। साथ ही, संस्थान के भीतर आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। 

    थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बांट रहे गैस

    घर-घर गैस पहुंचाने से पहले गैस एजेंसी पर वेंडरों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। साथ ही, उपभोक्ताओं को भी बताया जा रहा है कि वह संयम बरते, पर्याप्त गैस सिलेंडर मौजूद है। बुकिंग के बाद गैस लोगों के घरों पर पहुंचेगी।

    इन दिनों शहर में कुछ लोग गैस सिलेंडर को लेकर तमाम तरह की अफवाह फैला रहे हैं। इसके चलते करीब बीस फीसद अधिक गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा रही है। लोगों में सिलेंडर लेने को मारामारी मची हुई है। इस संबंध में ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सचिव वाईपी सिंह ने बताया कि रुड़की शहर के अंदर गैस की कोई कमी नहीं है। 

    उन्होंने बताया कि लोगों को पर्याप्त मात्र में गैस मिल रही है। इसलिए उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह अपनी जरूरत के मुताबिक ही बुकिंग करें। गैस की आपूर्ति लगातार हो रही है। किसी को भी गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की जरूरत नहीं है। 

    सतर्कता के साथ कोरोना से मुकाबला कर रहे लोग

    अशोक नगर क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सतर्कता के साथ मुकाबला किया जा रहा है। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के तहत आने वाली कई कॉलोनियों के मुख्य मार्गों को बल्लियों और रस्सियों से बंद कर दिया गया है। जिससे कि कोई भी बाहरी व्यक्ति कॉलोनियों में प्रवेश नहीं कर सके और कोरोना वायरस के संकट को क्षेत्र से दूर रखा जा सके।

    कोरोना वायरस ने देश-दुनिया में तबाही मचाई हुई है। हर कोई इस महामारी से डरा-सहमा हुआ है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके बाद लोग में सतर्कता और बढ़ गई है। 

    अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के पदाधिकारी भी कुछ लोगों की इस लापरवाही के सामने आने के बाद सतर्क हो गए हैं। अशोक नगर क्षेत्र के अंतर्गत अशोक नगर (पुराना), शिवाजी कॉलोनी, आदर्श शिवाजी नगर, अशोक नगर (ट्यूबवेल), भारत कॉलोनी, न्यू भारत कॉलोनी, विजय नगर, गंगा एन्क्लेव, कीर्ति नगर, राज विहार, दुर्गा कॉलोनी और नंदा कॉलोनी आती है। 

    इनमें से भारत कॉलोनी, न्यू भारत कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, आदर्श शिवाजी नगर समेत कुछ अन्य कॉलोनियों ने अपनी-अपनी कॉलोनी में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्गों को बल्लियां और रस्सियां लगाकर बंद कर दिया है। जिससे कि कॉलोनीवासियों को सुरक्षित रखा जा सके। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने बताया कि सभी कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों को मुख्य मार्ग बंद करने के लिए कहा गया है।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में आइसीयू और आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़ाने की तैयारी

    न्यू भारत कॉलोनी के अध्यक्ष राकेश भट्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए मिली छूट के दौरान क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी वाले काफी संख्या में आते रहते हैं। देवभूमि उत्तराखंड युवा संगठन के अध्यक्ष हेमंत बड़थ्वाल एवं संस्थापक राकेश सिंह चौहान के अनुसार सबको लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने को कहा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: मेला अस्पताल में पांच और मरीज आइसोलेशन में, 208 क्वारंटाइन; 175 लोगों की स्क्रीनिंग

    comedy show banner
    comedy show banner