विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद गिरि का निधन, संत समाज में शोक की लहर

By Shailendra PrasadEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 28 Nov 2026 04:13 PM (IST)

महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद गिरि महाराज का दिल्ली में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद गिरि महाराज का दिल्ली में अचानक निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से संत समाज और आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वामी विशोकानंद गिरि विद्वान संतों में प्रमुख स्थान रखते थे। धर्म, अध्यात्म और शास्त्रीय विधाओं के गहन जानकार के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान थी।

स्वामी विशोकानंद गिरि महाराज राजस्थान के बीकानेर के राजगुरु होने के साथ ही हरिद्वार के कनखल स्थित श्रीयंत्र मंदिर सोमेश्वर धाम के पीठाधीश्वर भी थे।

उनके आकस्मिक निधन से संत समाज ने एक विद्वान और अनुभवी आध्यात्मिक व्यक्तित्व खो दिया है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विशोकानंद गिरि का जाना संत समाज और अध्यात्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से आध्यात्मिक जगत में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 21 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ेगी पॉड टैक्सी, बनेंगे 21 स्टेशन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें- हरिद्वार, ऋषिकेश और शारदा कॉरिडोर पर बड़ा अपडेट; एक महीने में धरातल पर दिखेंगे काम, हजारों को मिलेगा रोजगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।