विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी केस: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना, कल गांधी नगर में होगा टेस्ट

By Mehtab AlamEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:42 PM (IST)

अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच के सिलसिले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हो गए हैं। उनका नार्को टेस्ट 24 नवंबर को गांधीनगर में निर्धारित है, जहां वे जांच में पूरा सहयोग करने की बात कह रहे हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुरेश राठौर अंकिता भंडारी प्रकरण में नार्को टेस्ट के लिए गुजरात गए।

  2. गांधीनगर में 24 नवंबर को होगा पूर्व विधायक का नार्को टेस्ट।

  3. राठौर ने सीबीआई जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए सोमवार को गुजरात रवाना हो गए। उनका नार्को टेस्ट 24 नवंबर को निर्धारित है। राठौर ने सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करने की बात कहते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने और प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए वह जांच एजेंसी के साथ हर स्तर पर सहयोग करेंगे।

गांधीनगर रवाना होने से पहले बयान जारी कर राठौर ने बताया कि उन्हें सीबीआई का नोटिस मिल चुका है। जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

अंकिता भंडारी प्रकरण में उठे सवालों के बीच प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद एजेंसी ने जांच शुरू करते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ की। सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंचकर सुरेश राठौर से पूछताछ कर चुकी है।

वहीं, अभिनेत्री उर्मिला सनावर से भी जांच एजेंसी ने जानकारी जुटाई थी। जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला ने देहरादून में सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। दरअसल, प्रकरण से जुड़े कुछ ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे।

इनमें सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच बातचीत होने का दावा किया गया था। जिसके बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई थी। इस मामले में दोनों के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में मुकदमे भी दर्ज हुए थे।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: गुजरात में खुलेगा राज... उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का होगा नार्को टेस्ट

यह भी पढ़ें- उर्मिला सनावर ने जेल में जमाई महफिल, सुना रही सुरेश राठौर के किस्से; पांच करोड़ मांगने पर हुई थी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।